28.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
India News

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेंगे 4 हजार रुपये, फटाफट करें ये काम


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिन किसानों की 23वीं किस्त किसी कारण अटक गई थी, उन्हें अब 4000 रुपये मिलेंगे।

किसानों को पिछली किस्त की राशि अगली 24वीं किस्त के साथ मिल सकती है। ऐसे में कुछ किसानों के खाते में 2,000 रुपये की जगह अब सीधे 4,000 रुपये आ सकते है।

यहां जानें क्या है पूरा प्रोसेस और नियम…

पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना के नियमों के अनुसार, यदि आप योजना के लिए पात्र हैं और आपकी 23वीं किस्त किसी तकनीकी खराबी, e-KYC, लैंड सीडिंग न होने या बैंक-आधार मैपिंग (NPCI) न होने के कारण अटक गई थी, तो समस्या का समाधान होते ही आपको 24वीं किस्त के समय दोनों किस्तों के कुल 4,000 रुपये एक साथ मिल जाएंगे।

फटाफट करें ये जरूरी काम

e-KYC प्रक्रिया: इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाइसी करवाना बेहद जरूरी है। इसलिए अगर अभी तक आपने e-KYC नहीं करवाई तो PM-Kisan पोर्टल या अपने नजदीक किसी CSC सेंटर से e-KYC तुरंत पूरा करवाएं।

बैंक खाता और Aadhaar NPCI: बैंक जाकर सुनिश्चित करें कि आपका खाता आधार से लिंक है और DBT/NPCI एक्टिवेट है।

लैंड सीडिंग (Land Seeding): पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर अपना status जांचें कि Land Seeding ‘Yes’ दिखा रहा है या नहीं।

वेबसाइट पर स्टेटस ऐसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

‘Know Your Status’ पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।

देखें कि e-KYC, Land Seeding और Bank Seeding के आगे ‘Yes’ लिखा है या नहीं।

यदि तीनों में ‘Yes’ दिखा रहा है और किस्त रुकी हुई थी, तो 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बकाया 2,000 रुपये जोड़कर कुल 4,000 रुपये आपके खाते में आ जाएंगे। बता दें कि यह राशि तभी मिलेगी जब किस्त रुकी हुई हो। किस्त रद्द (Reject) होने पर आपको ये पैसे नहीं मिलेंगे। साथ ही आपको पात्रता की सभी शर्तें भी पूरी करनी होगी।

Related posts

CBSE 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, जल्दी से करें Click

Voice of Panipat

PANIPAT:- कांग्रेस MLA धर्म सिंह छौक्कर पर बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए बिल बकाया होने पर काटे Connection

Voice of Panipat

बिग बॉस फेम एल्विश यादव पर बड़ा आरोप, FIR दर्ज, 5 गिरफ्तार

Voice of Panipat