27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaUncategorized

हिसार में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा,हिसार में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, 5 एकड़ में बनी सड़कें और दो चहारदीवारी ध्वस्त

हिसार। रायपुर रोड स्थित गांव रायपुर के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही करीब 5 एकड़ की अनाधिकृत कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने कार्रवाई की। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, हिसार की पुलिस टीम के सहयोग से चलाए गए अभियान में कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों और प्री-कास्ट सीमेंट की दो चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया।
बिना अनुमति विकसित की जा रही थी कॉलोनी
डीटीपी विभाग के अनुसार, कॉलोनी में बिना आवश्यक अनुमति के प्लाट काटकर विकास कार्य किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से वहां तैयार किया गया कच्ची सड़कों का नेटवर्क और दो प्री-कास्ट सीमेंट की चहारदीवारी को तोड़ा गया।
पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने अनाधिकृत निर्माण को हटाया।
प्लाट Answer से पहले वैधता जांचने की अपील


जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध या अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लाट खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि जमीन या प्लाट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता और सरकारी मंजूरी की स्थिति की जांच जरूर करनी चाहिए।
उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी कि अनधिकृत कॉलोनियों में किसी प्रकार का निर्माण न करें, क्योंकि भविष्य में उन्हें कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
डीटीपी विभाग की कार्रवाई जारी
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले संबंधित विभाग से उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य करें, ताकि बाद में किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।

Related posts

इलेक्शन तहसीलदार, डिप्टी सुप्रींटेंडेंट जेल और अन्य परीक्षाओं के आंसर-की जारी

Voice of Panipat

हरियाणा में रोडवेज बसों का आज चक्का जाम

Voice of Panipat

HARYANA में 1500 पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही की तैयारी

Voice of Panipat