27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
India News

19 जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, सिर्फ 6 घंटे में पहुंचेगे हरियाणा से यूपी

19 जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, सिर्फ 6 घंटे में पहुंचेगे हरियाणा से यूपी

देशभर में यातायत को सुगम बनाने के लिए लगातार सड़क मार्गों का निर्माण किया जा रहा है। कई राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा कई एक्सप्रेसवे और हाईवे बनवाएं जा रहे है। इसी बीच शामली- गोरखपुर हाईवे कॉरिडोर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शामली- गोरखपुर हाईवे कॉरिडोर के अलाइनमेंट((Route) को मंजूरी दे दी है। शामली-गोरखपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर लगभग 745 किलोमीटर लंबा होगा और 19 जिलों से होकर गुजरेगा।

यह सड़क Highway हरियाणा बॉर्डर के पास शामली से शुरू होकर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए कुशीनगर में समाप्त होगी। ये हाईवे दो राज्यों यूपी और उत्तराखंड को जोड़ेगा। ये यूपी का सबसे लंबा हाईवे है।

हाईवे के बनने से गोरखपुर से शामली,दिल्ली,पानीपत का सफर लगभग 6 से 8 घंटे में पूरा हो सकेगा। NHAI लखनऊ के रीजनल ऑफिसर गौतम विशाल ने बताया कि अथॉरिटी के हेडक्वार्टर ने इस हाईवे कॉरिडोर के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। इस हाईवे को 100किमी/घंटा की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है। शुरूआत में इसे चार लेन हाईवे बनाया जाएगा और बाद में इसे बढ़ाकर छह लेन करने का प्रावधान है।

चरण 1: शामली से शाहजहाँपुर

इस हाईवे का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की लंबाई 348.039 किलोमीटर है। इस चरण में 70 मीटर चौड़ी सड़क और चार लेन की संरचना की योजना बनाई गई है। जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकता है।

इस चरण में 9 रेलवे ओवरब्रिज, 12 फ्लाईओवर, 15 इंटरचेंज, 25 प्रमुख पुल, 125 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इस चरण के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग ₹20,000 करोड़ है। यह शामली, मुजफ्फनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत से होकर गुजरेगा।

चरण 2: खेरी से कुशीनगर

दूसरा चरण खेरी से कुशीनगर तक होगा। दूसरे खंड की लंबाई लगभग 397.137 किलोमीटर होगी और इसकी चौड़ाई भी 70 मीटर रखने की योजना है। इसमें 8 रेलवे ओवरब्रिज, 22 फ्लाईओवर, 20 इंटरचेंज, 38 प्रमुख पुल, 145 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इस चरण की अनुमानित लागत लगभग ₹15,000 करोड़ है।

Related posts

56 साल बाद मिला HARYANA के जवान का पार्थिव शरीर, अब नसीब होगी अपने गांव की मिट्टी

Voice of Panipat

Haryana:- जल्द शुरू होगी CET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, तैयार रखे अपने Documents

Voice of Panipat

हरियाणा में 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती और महाराजा अजमीढ़ जयंती के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित

Voice of Panipat