24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

हरियाणा के गुरुग्राम में महिलाओं के साथ मारपीट, स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पर हुआ हंगामा

हरियाणा के गुरुग्राम में महिलाओं के साथ मारपीट, स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पर हुआ हंगामा

हरियाणा के गुरुग्राम की हाई-राइज सोसाइटियों में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने पर जमकर हंगामा हो गया। मामला सेक्टर-67 स्थित ‘श्री वर्धमान मंत्रा’ सोसाइटी का है, जहां स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने पहुंचीं दो महिलाओं को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट हो गई।

आरोप है कि कुछ रेजिडेंट्स महिलाओं ने दोनों महिलाओं के बाल खींचे और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जब दोनों महिलाएं इसका वीडियो बनाने लगी तो उन्हें रोक दिया गया। नहीं मानने पर उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। कई थप्पड़ भी मारे गए। यह घटनाक्रम करीब दो घंटे तक चला।

इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बीच सड़क पर महिलाओं की पिटाई होती दिखाई रही है। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में लिखित कंप्लेंट दी गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related posts

BIKE चोरी करने वाले गिरफ्तार, 1 मोबाईल और 4 Bike बरमाद

Voice of Panipat

इस कॉलेज के प्रोफेसरो पर लगे अश्लीलता और नशा फैलाने का आरोप

Voice of Panipat

धूल-मिट्टी से हो रहे है परेशान तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं राहत

Voice of Panipat