वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – करनाल के काछवा-बहलोलपुर रोड पर खराब सड़क और गड्ढों के कारण हुआ एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है । ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ने से वो सड़क से नीचे खेत में पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
क्या हुआ था :-
जानकारी के मुताबिक UP के शामली जिले के गांव सोहनी उमरपुर के 5 लोग रात करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर तूड़ी लेने करनाल आए थे। काछवा-बहलोलपुर रोड से गुजरते समय सड़क पर बने गड्ढे की वजह से ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और वो धान के खेत में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार सभी 5 लोग नीचे गिर गए।और इनमें से 3 लोग ट्राली के नीचे दब गए।

ट्राली की तस्वीर
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 2 सगे भाई अबरार पुत्र गुलजार (28), खालिद पुत्र गुलजार (24) और उनके मौसा फजरु पुत्र मामू के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के थे। जिसमें की शामिल खालिद का कुछ दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था।
घायलों में नौशाद, अरशद और सोनू शामिल थे। इनमें से एक की टांग टूट गई है।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को करनाल के कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया।और 2 घायलों का इलाज जारी है। साथ ही पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिसकर्मी संदीप ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
वही स्थानीय निवासी निदान सिंह, पप्पू और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि काछवा-बहलोलपुर रोड की हालत बहुत खराब है। गड्ढों की वजह से पहले भी यहां ऐसे हादसे हो चुके हैं। कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आज 3 लोगों की जान चली गई।
TEAM VOICE OF PANIPAT

