August 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

फरीदाबाद के निजी स्कूल में महिला टीचर की चाकू से हत्या, छेड़छाड़ की शिकायत का बदला लेने पहुंचा आरोपी

वॉयस ऑफ पानीपत(हिमांशी चावला) – हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को एक निजी स्कूल के बाहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें बताया जा रहा है की एक युवक ने महिला टीचर पर चाकू से लगातार हमला कर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले टीचर ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी ने माफी मांग ली थी, लेकिन वह इस बात को लेकर टीचर से रंजिश रखने लगा था।सोमवार सुबह आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल पहुंचा और टीचर से मिलने की बात कही। जैसे ही महिला टीचर स्कूल के मुख्य गेट पर उससे मिलने पहुंचीं, आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर टीचर पर हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला पर लगातार वार करता दिखाई दे रहा है। जिस कारण महिला की मोके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। वह मूल रूप से डबुआ, बल्लभगढ़ की रहने वाली थीं और वर्तमान में अपने पति के साथ फिरोजपुर कला में रह रही थीं। संध्या गांव सिकरोना स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं।

आरोपी की तस्वीर

घटना के समय मौजूदा लोगो के अनुसार, हमले के दौरान संध्या ने खुद को बचाने की कोशिश की और मदद के लिए आवाज लगाई। वह भागने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा करते हुए चाकू से वार करना जारी रखा। बचने के प्रयास में वह जमीन पर गिर गईं, इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। वीडियो में आरोपी संध्या के ऊपर बैठकर लगातार हमला करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उनके गले, पेट, छाती और चेहरे पर करीब 27 बार चाकू से वार किया गया।

बचाने पहुंचे स्कूल संचालक को भी धमकाया:

महिला टीचर की आवाज सुनकर स्कूल संचालक तेजपाल मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि युवक ने चाकू लहराते हुए उन्हें भी धमकाया और पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा संध्या पर हमला किया। जब वो जमीन पर गिर गईं तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

मौके पर ही हुई मौत, स्कूल में मची दहशत:

घटना के बाद स्कूल के अन्य शिक्षक और कर्मचारी संध्या के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दिनदहाड़े स्कूल परिसर के पास हुई इस वारदात से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरु दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- बारिश ने बढ़ाए सब्जियों के दाम, टमाटर हुए इतने रुपये किलो

Voice of Panipat

3 साल तक महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीडिता से वसूली 1 लाख की रकम, केस दर्ज

Voice of Panipat

HARYANA:- 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग है तत्पर-हिम्मत सिंह

Voice of Panipat