September 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeIndia CrimesIndia News

अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में हेड कांस्टेबल शहीद!

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार दोपहर आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उस समय पुलिसकर्मी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा बलों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की, लेकिन हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।
हमले में 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जिस लाल चौक इलाके में यह हमला हुआ, वह अनंतनाग का व्यस्त बाजार है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में इस हमले को सुरक्षा के लिहाज से काफी गंभीर माना जा रहा है।

आतंकी हमले के बाद तैनात पुलिस बल

आतंकी हमले के बाद तैनात पुलिस बलघटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सभी प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही हमलावरों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों को जल्द पकड़ने के लिए लगातार अभियान जारी है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम का बड़ा एक्शन: प़़ढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

ISRO ने अंतरिक्ष से दिखाया भव्य राम मंदिर तस्वीर

Voice of Panipat

Mutual Fund में निवेश करना किताना सही है कितना गलत जानिए

Voice of Panipat