July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest News

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, ESHM हेडमास्टरों के लिए नए नियम लागू

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने ESHM (Elementary School Head Master) के पद पर कार्यरत हेडमास्टरों के लिए नया आदेश जारी किए है। जिसमें उन्होने कहा है की अब जिन शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर परोमश्न मिली थी, उन्हें यह बताना होगा कि वे आगे भी ESHM के पद पर काम करना चाहते हैं या फिर वापस TGT(TRANED GRADUATE TEACHER)या फिर C&V(CLASSICAL & VERNACULAR) पद पर जाकर भविष्य में PGT (POST GRADUACTION TEACHER) बनने का अवसर लेना चाहते हैं।

विभाग ने इस संबंध में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें सभी संबंधित हेडमास्टरों को 30 दिनों के अंदर लिखित रूप से अपना फैसला देना होगा।

उनके पास दो विकल्प होंगे:

  1. ELEMENTARY SCHOOL HEAD MASTER पद पर बने रहना
  2. TRANED GRADUATE TEACHER या फिर CLASSICAL VERNACULAR के पद पर वापस जाना और भविष्य में योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर POST GRADUATE TEACHER बनने का मौका लेना। सभी जिला मौखिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को कहा गया है कि वे अपने जिले के सभी हेडमास्टरों तक यह आदेश पहुंचाये, उनसे लिखित सहमति ले और उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखे। साथ ही साथ सहमति पत्रों की स्कैन कॉपी 7 दिनों के अंदर ईमेल के जरिए निदेशालय को भेजनी होगी

अगर कोई हेडमास्टर तय समय में अपना विकल्प नहीं देता है, तो विभाग यह मानेगा कि वह ESHM पद पर ही रहना चाहता है। इसके बाद उसे इसी पद पर आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। यह फैसला हेडमास्टरों को अपने करियर के बारे में स्पष्ट विकल्प देने के लिए लिया गया है, ताकि आगे चलकर पद, प्रमोशन और वरिष्ठता को लेकर कोई विवाद न हो।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जानना चाहते है आधार कार्ड से कितने नंबर है लिंक, पढ़िए ये खबर

Voice of Panipat

लिफ्ट लेकर की 7700 रूपये की लूट, मदद के नाम पर भरोसे का कत्ल, पढिए खबर.

Voice of Panipat

HARYANA के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment