July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipatSports

समालखा में गूंजा खेलों का उत्साह , खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) – समालखा में मंगलवार को खंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सरिता देवी ने किया। प्रतियोगिताओं के तहत डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल में तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल आभा और सोनिया तोमर ने बीईओ सरिता देवी का स्वागत किया। बीईओ सरिता देवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बेहद आवश्यक हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है।

प्रतियोगिता में भाग लेते युवक

14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में डीपीएस पानीपत सिटी के तनिष ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिंडर के लक्की दूसरे और डीपीएस पानीपत सिटी के भव्य तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 100 मीटर फ्री स्टाइल में चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल के आयुष ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि डीपीएस पानीपत सिटी के तनिष दूसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस पानीपत सिटी के तनिष ने पहला और चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल के चंदन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
17 वर्ष से कम आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिंडर के अभिजीत ने पहला स्थान हासिल किया। डीपीएस पानीपत सिटी के हर्ष दूसरे और कुश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 100 मीटर फ्री स्टाइल में हर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिजीत दूसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में भी हर्ष ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि विशाल कुमार वर्मा दूसरे स्थान पर रहे।19 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर प्रतियोगिता में यश ने पहला और आर्यन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर फ्री स्टाइल में निकुंज सैनी ने पहला स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आपके दिल का हाल बयां करती हैं आंखें, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

Voice of Panipat

अब डिजिटल हुआ हरियाणा का भूमि रिकॉर्ड, नहीं काटने पड़ेंगे तहसीलदार व पटवारियों के चक्कर, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

HARYANA:-मंत्री जेपी दलाल ने किया ऐलान, स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला बिल्डिंग से रोक हटाई

Voice of Panipat

Leave a Comment