September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

BREAKING: किसान प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, गुरनाम चढ़ूनी रोके गए!

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – दिल्ली में 21 जुलाई को होने वाले किसान प्रदर्शन से पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जहां भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह किसानों के साथ दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी

जानकारी के मुताबिक, किसान संगठन भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के राजघाट पर 21 जुलाई को प्रदर्शन करने वाले थे। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चढ़ूनी भी किसानों के साथ निकलने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही नेशनल हाइवे–152D से पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया ।

भारत – अमेरिकी डील:
इस डील का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना है। पर इस पर किसानों की शिकायत है कि अगर इस डील के तहत अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में अधिक छूट मिलती है, तो सस्ते विदेशी अनाज, दालें और अन्य कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आ सकते हैं। उनका कहना है कि इससे भारतीय किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिलने में मुश्किल हो सकती है और उनकी आय पर असर पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते कई किसान संगठन इस प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें डिटेन करने से इनकार किया है और कार्रवाई की वजह बताने से भी इनकार किया है । फिलहाल चढ़ूनी की हिरासत के बाद किसानों में रोष है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:-13 लाख की ऑनलाइन ठगी करने मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA मे पंचायत उपचुनाव का एलान, 9 जुलाई को 1958 पंच और 18 सरपंचो के लिए होगी वोटिंग

Voice of Panipat

अगस्त में इन बैंकों ने महंगा किया लोन, ग्राहकों को ज्यादा देनी होगी EMI, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat