July 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत मे शादी के 3 महीने बाद बहु फरार, पति व देवर को किया बेहोश, पति ने दी शिकायत

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – घर से ज़रूरी समान ले कर भागी नई नवेली बहू , 3 महीने पहले ही हुई थी शादी । पानीपत में शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी घर से भाग गई साथ ही घर से कैश , ज्वेलरी , डॉक्यूमेंट्स और अपने कपड़े भी ले गई । घर में मोजूद पति और देवर को पहले चाय में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई फिर मौका देखते ही फरार हो गई । यह सारी घटना पड़ोस में लगे CCTV में कैद हो गई ।

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कराते हुए पति कृष्ण ने बताया कि उसकी शादी करीब 3 महीने पहले ही हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के किशोरी लाल की बेटी निवृत्ति (22 वर्ष) के साथ हुई थी , उनके पड़ोस में रहने वाले एक पंडित जी ने यह रिश्ता कराया था साथ ही निवृत्ति को पंडित ने अपनी रिश्तेदारी में बताया था । घटना वाले दिन 10 जुलाई 2026 की सुबह पति कृष्ण अपने छोटे भाई के साथ एक जागरण में काम निपटा कर वापस घर लौटा तभी घर पहुंचने पर उसकी पत्नी निवृत्ति ने दोनों भाइयों को चाय बनाकर दी जिसको पीने के बाद ही दोनों भाइयों को अचानक बहुत तेज नींद आ गई और वे गहरी नींद में सो गए , जैसे ही दोपहर करीब 2 बजे उनकी आंख खुली, तो निवृत्ति घर पर मौजूद नहीं थी जिसके बाद उसने तुरंत हिमाचल में रह रहे उसके ससुराल वालों को सूचना दी मगर, वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली । इसी के साथ पति कृष्ण का आरेाप है कि उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती भी दी मगर, कुछ दिन पहले उसने मायके जाकर अबॉर्शन करा लिया औऱ पूछने पर बताया कि पहाड़ों पर ट्रैवल की वजह से मिस कैरेज हो गया था ।

फिलहाल पिछले एक हफ्ते से वह और मायके पक्ष के लोग अपने-अपने स्तर पर रिश्तेदारियों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर निवृत्ति की तलाश कर रहे है जिसके बाद भी पत्नी निवृत्ति का कोई पता नहीं चल सका जिसके बाद थक हार के पति ने मॉडल टाउन थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और अब पुलिस भी कॉल डिटेल आदि माध्यमों से निवृत्ति की तलाश कर रही है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

प्रधानमंत्री जन धन योजना के 11 साल पूरे,जिसके तहत 56 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खुले

Voice of Panipat

पानीपत में तेज रफ्तार कार ने छीना 3 बच्चों से पिता

Voice of Panipat

HARYANA:- शादी के बाद भी नहीं भूल पाई अपने प्यार को, युवती पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार

Voice of Panipat