वॉयस ऑफ पानीपत (ब्यूरो) – 17 जुलाई को जींद से सोनीपत के रास्ते शुरू होने वाली देश की पहली HYDROZEN TRAIN को हरी झंडी दिखाने प्रधानमंत्री जींद आ रहे हैं । उसी मामले में हफ्तों से चल रही तौयारियों में कुछ मुख्य बदलाव किए गए हैं । विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के निर्देशों के बाद उनके रूट प्लान में बड़ा बदलाव किया गया है।
हेलीपैड का स्थान बदला गया है , पहले पीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरना था, लेकिन अब सुरक्षा कारणों से इसे बदलकर रेलवे जंक्शन के पास रामलीला मैदान में नया हेलीपैड बनाया गया है। सिंगल रोड होने के कारण आपत्ति थी जिसमें बदलाव करा गया है , पहले तय किए गए रूट का आधे से ज़्यादा हिस्सा कई जगहों पर सिंगल और संकरा था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने वीवीआईपी मूवमेंट के लिए सही नहीं माना।
पीएम का शेड्यूल टाइम भी बदला गया है। वो शुक्रवार को 10 बजकर 45 मिनट पर जींद पहुंचेंगे। ट्रेन को झंडी दिखाने से लेकर रैली तक उनका करीब 40-45 मिनट का ही शेड्यूल रहेगा। उसके बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे। BJP ने गुरुवार शाम को 9 जिलों में मेहमानों की लिस्ट भी बदल दी।
प्रधानमंत्री अब रेलवे स्टेशन से पटियाला चौक और नरवाना चौक होते हुए अमरेहड़ी के पास जींद बाईपास पर चढ़ेंगे और वहां से हैबतपुर रोड के जरिए सीधे रैली स्थल (हुडा ग्राउंड) पहुंचेंगे। जींद के एसपी कुलदीप सिंह के अनुसार, प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्ग को उनके आने से करीब 20 मिनट पहले ही बंद किया जाएगा ,आम जनता को परेशानी न हो, इसलिए 17 जुलाई की सुबह 8:00 बजे तक यह रूट पूरी तरह खुला रहेगा, काफिला सुरक्षित निकलने के तुरंत बाद इसे दोबारा खोल दिया जाएगा।कार्यक्रम स्थल और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए SPG कमांडो और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

