28 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsPanipat

सावधान यात्रियों! अब रेल नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा ..

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी)

भारतीय रेल सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। देशभर में भारतीय रेलवे से प्रतिदिन लगभग 1.3 करोड़ यात्री सफर करते हैं। यात्रा के दौरान भीड़भाड़, धक्का-मुक्की, सीटों पर अवैध कब्जा और रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाने जैसी शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। इन्हीं समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने जुर्माने की राशि में बढ़ोतरी की है।

ये हुए बदलाव—

  • महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश करने पर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।
  • आरक्षित सीट पर अवैध कब्जा करने पर जुर्माना 200 रुपये से बढ़ाकर उपनगरीय ट्रेनों में 1000 रुपये और एक्सप्रेस ट्रेनों में 2000 रुपये कर दिया गया है।
  • स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है।
  • बिना अनुमति फेरी (हॉकिंग) लगाने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

रेलवे ने किया नियमों में बदलाव

RPF थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा के अनुसार, अब इस तरह के नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा सहित कई राज्यो में 2 मार्च को बारिश की संभावना

Voice of Panipat

PANIPAT को जाम मुक्त करने की तैयारी, 19.52 करोड़ का चेक जारी

Voice of Panipat

पानीपत में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat