27.6 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

ज़ोमैटो के बाद दीपिंदर गोयल का डिवाइस टेम्पल…जानिए क्या है ये और क्यों है खास?

वॉइस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल): – फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के बाद “दीपिंदर गोयल” अब हेल्थ टेक क्षेत्र में एक नई शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं।वह अगले छह महीनों में “टेम्पल” नामक बीन के आकार का एक डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं जिसे माथे के किनारे पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। दीपिंदर गोयल के अनुसार यह डिवाइस शरीर की मेटाबॉलिक स्थिति से जुड़े संकेतों को रियल टाइम में समझने में मदद करेगा। इसे खासकर एथलीट्स, फाउंडर्स और एक्सरसाइज करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी कीमत 1,000 डॉलर यानी भारत में लगभग 1 लाख रुपये तक हो सकती है।

क्या है टेम्पल डिवाइस?
टेम्पल माथे के किनारे पर पहना जाने वाला डिवाइस है। दीपिंदर गोयल के अनुसार यह शरीर में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन के लेवल को मापने में मदद करेगा। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह इसे एक वेलनेस डिवाइस के तौर पर लॉन्च करेंगे जिसमें छह से 1 साल तक का समय लग सकता है। लॉन्च से पहले कंपनी अध्ययन, परीक्षण और आवश्यक प्रक्रियाओं पर काम कर रही है।
यह डिवाइस दीपिंदर गोयल की नई कंपनी “कंटिन्यू रिसर्च” के तहत बन रहा है, जो ज़ोमैटो की पैरेंट कंपनी “इटरनल” का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने अपनी निजी संपत्ति से करीब 25 मिलियन डॉलर लगाए हैं। फरवरी में उन्होंने इटरनल लिमिटेड के CEO का पद छोड़ दिया था।

दीपिंदर गोयल का नया प्लान

क्यों बनाया गया?
नवंबर 2025 में दीपिंदर गोयल ने “ग्रेविटी एजिंग हाइपोथीसिस” नाम का एक विचार पेश किया था। उसके हिसाब से उम्र के साथ ग्रेविटी की वजह से दिमाग तक खून का फ्लो धीरे-धीरे कम होता जाता है जिससे उम्र जल्दी बढ़ती है। टेम्पल का उद्देश्य मस्तिष्क में रक्त प्रवाह और नींद, खाने, वर्कआउट और काम से ब्रेन परफॉर्मेंस को मापना और उसकी जानकारी देना है। ताकि खिलाड़ी, डॉक्टर, वैज्ञानिक और कंपनी चलाने वाले लोग अपनी ट्रेनिंग, थकान से उबरना, काम और नींद को डेटा के आधार पर बेहतर बना सकें|

एक्सपर्ट्स की आलोचना:-
डॉ. सुव्रंकर दत्ता, एम्स दिल्ली ने इसे “अमीरों का फैंसी खिलौना” कहा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि “अपनी मेहनत की कमाई ऐसे महंगे गैजेट्स पर खर्च न करें जिसे अरबपति लोग शौक में खरीद सकते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो अलग बात है।” डॉ. दत्ता ने लोगों से अपील की कि वे इस पर पैसा न खर्च करें क्योंकि यह एक्सपेरिमेंटल है और इसका कोई क्लिनिकल प्रूफ नहीं है।

और डॉ. सुधीर कुमार, (अपोलो हॉस्पिटल्स, न्यूरोलॉजिस्ट)ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में गुरुत्वाकर्षण के कारण मस्तिष्क में लगातार खून की कमी नहीं होती हैं।

दीपिंदर गोयल ने क्या कहा?
फरवरी 2026 में दिए अपडेट में गोयल ने बताया कि टेम्पल की पहली 100 यूनिट तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने एथलीट्स, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और फाउंडर्स को डिवाइस को जल्दी इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भी किया। उनका दावा है कि टेम्पल दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन लेवल को रियल-टाइम में मापने वाला अब तक का सबसे सटीक वियरेबल है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह इसे एक साल से पहन रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि दुनिया में ऐसा कोई वियरेबल नहीं है और यह जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

किसके लिए बनाया गया?
टेम्पल का शुरुआती फोकस आम लोगों पर नहीं बल्कि उन लोगों पर है जिन्हें अपना मानसिक और शारीरिक प्रदर्शन बेहतर बनाए रखना होता है। इसमें एथलीट्स, फाउंडर्स, एग्जीक्यूटिव और एक्सरसाइज करने वाले लोग शामिल हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पैट्राल पंप पर हुई झपटमारी का पर्दाफाश, आरोपित को किया काबू

Voice of Panipat

अब बिना ऐप के देख सकेगें Instagram Reels

Voice of Panipat

 40 घंटे के पावरफुल बैटरी बैकअप वाले ईयरबड्स की सेल हुई शुरू

Voice of Panipat