27.5 C
Panipat
August 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest News

गुरुग्राम मानेसर में पति ने प्रेमिका संग की पत्नी की ह#त्या,शव छिपाकर भागा..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक युवक अंकित ने अपनी शादी के 3 महीने बाद ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को बाथरूम में रखकर दोनों नेपाल के लिए फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?
मृतका मधु उम्र 22 साल युवती की शादी मानेसर के निवासी अंकित से 19 फरवरी को हुई थी। अंकित खेतीबाड़ी का काम करता है। और वह एक अन्य युवती रजनी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था जिसके चलते उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर मधु की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित अपनी गर्लफ्रेंड का साथ रहना चाहता था और मधु को मारने के लिए वह ये पिस्टल करीब दो महीने पहले ही उत्तर प्रदेश से लाया था और उसे रजनी के घर पर छिपा रखा था। 21 मई की रात को अंकित मधु को लेकर बस स्टैंड के पास किराए पर लिए हुए कमरे में लेकर गया जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद शव को बाथरूम में रखकर वह अपनी प्रेमिका रजनी के साथ नेपाल के लिए फरार हो गया।

अंकित और मधु की फोटो

युवती पर आरोप:
परिजनों के अनुसार 21 मई को अचानक से मधु लापता हो गई। ससुराल वालों ने अंकित के पिता अशोक को फोन किया तो उन्होंने कहा कि मधु सोना चांदी और अन्य गहने लेकर घर से फरार हो गई है।इसके बाद परिजनों ने मानेसर के पुलिस स्टेशन में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।

पड़ोसियों ने दी जानकारी:
पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने 21 मई को मधु और अंकित को साथ स्कूटर पर जाते हुए देखा था। परिजनों का अंकित पर गहरा शक गया। जिसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि अंकित ने बस स्टैंड के पास किराए पर एक कमरा ले रखा था जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जब कमरे की तलाशी लेने पहुंची तो दरवाजा खोलते ही पूरे कमरे में बदबू फैली हुई थी। जहां पुलिस को मधु का सड़ चुका शव मिला। वारदात के बाद दोनों आरोपी पहले हरिद्वार गए और फिर वहां से नेपाल के लिए फरार हो गए। जिसके बाद 30 जून को जब वह चोरी छिपे मानेसर वापस आए तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा:- 3 बच्चों के सिर से छिना पिता का साया, शादी समारोह से लौटा था पिता 

Voice of Panipat

Haryana:- अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी, 35 लोग घा# यल

Voice of Panipat

नीरज चोपड़ा ने 1 बार फिर से जीता Gold मेडल, कर दिया देश का फिर नाम रोशन

Voice of Panipat