29.5 C
Panipat
August 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

अमरनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन 9 हजार श्रद्धालु करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – जम्मू-कश्मीर: बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई। जिसके अंदर बताया जा रहा है कि यात्रा के पहले दिन करीब 9 हजार श्रद्धालुओं के पवित्र गुफा में दर्शन करने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं का पहला ग्रूप जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। जिसके दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ व ‘बम-बम भोले’ के नारे से गूंज उठा।

इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर हर 2 किलोमीटर की दूरी पर ऑक्सीजन बूथ स्थापित किए गए हैं, ताकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी होने पर तुरंत सहायता मिल सके। इसके अलावा मेडिकल कैंप, डॉक्टरों की टीमें, एंबुलेंस और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी तैनात की गई हैं।बालटाल मार्ग पर बारिश और खराब मौसम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 12 वाटरप्रूफ सुरक्षा शेल्टर भी बनाए गए हैं। इन शेल्टर में मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित ठहराया जा सकेगा। वहीं पहलगाम मार्ग पर भी भोजन, रुकने और स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यात्रा को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से अधिक सख्त की गई है। पूरे मार्ग पर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी तैनान किया गया है। आधुनिक निगरानी और सुरक्षा जांच के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।बता दें कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और पंजीकरण के बाद ही अपनी यात्रा शुरु करें और मौसम को देखते हुए आवश्यक सामान साथ रखें।
जिसके अंदर बताया जा रहा है की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 2029 से बालटाल रुट पर केबल कार की सुविधा शुरु हो जाएगी । केंद्र सरकार इस 11.6 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अगले साल अप्रैल से शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद, जो रास्ता तय करने में अभी 5 से 8 घंटे का समय लगता है, उसे श्रद्धालु केबल कार के माध्यम से मात्र 25 से 30 मिनट में पूरा कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, फोटो में दिखाई गई बाबा बर्फानी की तस्वीर वर्ष 2026 की है, जिसमें हिमलिंग की ऊंचाई लगभग 5 फीट है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जानिए गर्मियों में नारियल खाने के 6 प्रकार के फायदे

Voice of Panipat

HARYANA में 3 दिसंबर से हो सकती है बारिश, ठंड की होगी शुरूआत

Voice of Panipat

इस क्लास तक के बच्चों के 20 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Voice of Panipat