30.7 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

दादा दादी के घर आई बच्ची से चाचा ने की दरिंदगी की कोशिश

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी) – हरियाणा , पानीपत से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है जहाँ खुद चाचा पर ही नाबालिग लडकी के साथ छेड़छाड़ ओर रेप करने का आरोप लगा है। दरअसल पीड़िता स्कूल की छुट्टियों के दौरान अपने दादा-दादी के पास रहने के लिए आई थी। आरोप है कि इसी दौरान 25 जून की रात आरोपी चाचा ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया और नाबालिग के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर घर में मौजूद महिला बीच-बचाव के लिए आई तो आरोपी ने महिला के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं इसके बाद उसने अपने पिता पर भी लाठी से वार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़

वहीं पीड़िता के बुजुर्ग दादा का कहना है कि उनका बेटा आवारा किस्म का है और जबरदस्ती उनके साथ रहना चाहता था , इसी पर आरोपी ने अपने परिवार को किराए के मकान से निकालने की भी धमकी दी थी , फिलहाल परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जूटी है वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है , मामले में जांच अभी भी जारी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

किसानों की हो गई बल्ले- बल्ले, सरकार ने इन 6 फसलो की बढाई MSP

Voice of Panipat

हरियाणा में विवाह पंजीकरण हुआ आसान, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के पास होगा अब कामकाज

Voice of Panipat

पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी दा, अंतिम विदाई में पहुंची कई फिल्मी हस्तियां

Voice of Panipat