August 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest News

Crime- गर्लफ्रेंड के रूम मे पत्नी को ले गया पति, फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर बनाई झूठी कहानी, दरवाजा खुला तो सारे राज खुले…

CRIME- हरियाणा से एक बड़ा मामला सामने आया है…गुरुग्राम के मानेसर में एक पति ने अपनी पत्नी को गर्लफ्रेंड के रूम मे ले जाकर उसकी हत्या कर दी… जांच के दौरान पता चला है कि मृतक मधु घर से भागकर नहीं गई थी, बल्कि उसका पति अंकित उसे स्कूटी पर बैठाकर ले गया था.. हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के बजाय, आरोपी ने उसे बाथरूम में बंद कर दिया और अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था…पुलिस ने रविवार को जब बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर से मधु का सड़ा-गला शव बरामद हुआ…

मधु के पिता ने आरोप लगाया है कि 21 मई को पति अंकित और उसके परिजनों ने उनके घर आकर झूठी कहानी बताई कि मधु ज्वैलरी लेकर फरार हो गई है… जब वे पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने गए, तो अंकित 22 मई को अचानक से लापता हो गया.. अब डेडबॉडी मिलने के बाद पता चला कि मधु का बेरहमी से मर्डर किया गया है..

परिजनों के अनुसार मृतका मधु की शादी 19 फरवरी को मानेसर गांव के रहने वाले अंकित भगत के साथ हुई थी…अंकित कोई नौकरी नहीं करता और खेतीबाड़ी का काम करता है.. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 21 मई को अचानक मधु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई…वही अब इस सारे मामले का खुलासा हो चुका है…..पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियो की तलाश की जा रही है….

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में बच्ची का अपहरण कर की हत्या, झाडियों में मिला शव, अपहरण कर्ता पर रखा 50 हजार का इनाम

Voice of Panipat

हरियाणा बीजेपी ने संगठन में किया विस्तार, देखिए पूरी लिस्ट

Voice of Panipat

HARYANA:- UG में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल

Voice of Panipat