August 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत के सरकारी अस्पताल में अचानक  फटा AC, मची अफरा-तफरी

वायस ऑफ पानीपत (जिया)-आपको बता दे पानीपत में सिविल अस्पताल की 5वीं मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर के पास रिकवरी रूम में एसी का कंप्रेशर फट गया और साथ ही एसी में आग लग गई जिसके कारण अस्पताल में अफरा तफरी मच गई, एसी में आग लगने के कारण पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। हादसे के वक्त  ऑपरेशन थिएटर में एक महिला की डिलीवरी हो रही थी,जैसे ही धमाका हुआ, डॉक्टरों ने डिलीवरी बीच में रोक दी और महिला को बाहर निकाला।आपको बता दे   हादसे के दौरान मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 11 लोग मौजूद थे ,कर्मचारियों ने तुरंत ही पूरे फ्लोर की खिड़कियां खोल दी और अस्पताल के फायरमैन ने आग पर काबू पाया।

हालांकि इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने कहा कि AC का कंप्रेशर फटने से घटना हुई है। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया था। मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल के सभी ओण की भी जांच करवाई जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, इस महीने शुरू होगी पहली Flight

Voice of Panipat

चंडीगढ़ में मिल्खा सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Voice of Panipat

HARYANA की सभी जेलों में होगी टेली मेडिसिन सुविधा, जेल कर्मियों को भी राज्य परिवहन की बसों में फ्री सुविधा

Voice of Panipat