34.2 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- 2 महिलाओं ने आपस में की शादी,T.V एक्ट्रेस दूल्हा, Makeup आर्टिस्ट दुल्हन, शूट पर हुई थी दोनों की मुलाकात

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के गुरुग्राम में हुई एक शादी काफी चर्चा में है.. यहां एक महिला ने दूसरी महिला के साथ शादी की.. गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा ने हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली कविता के साथ शादी की है.. ये शादी 23 अप्रैल 2024 को मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई.. हालांकि इसके फोटो-वीडियो सामने आने के बाद यह शादी सुर्खियों में आ गई है.. गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी सीरियलों में काम करती हैं.. उन्होंने फतेहाबाद की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट कविता टप्पू से शादी की.. इस रिश्ते में अंजू शर्मा पति का किरदार निभा रही हैं तो कविता पत्नी का.. अंजू बताती है की उनका नाम तो अंजू है, लेकिन उनकी बीवी प्यार से अज्जू और शोना बोलती हैं.. वह 4 साल से एक दूसरे के साथ हैं.. उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई.. दोनों परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है.. उनकी शादी में 80 लोग आए थे..

*बच्चा गोद लेकर निभाएंगी माता पिता का रिश्ता*

अंजू ने बताया कहा कि हर लड़की और लड़के का सपना होता है कि उनका वंश बढ़े, लेकिन कई दफा ऐसी दिक्कत आ जाती है कि उन्हें बच्चे नहीं हो पाते.. विज्ञान बहुत आगे पहुंच गया है.. हम दोनों ने सोचा है कि अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेंगे..

*शूट पर हुई दोनों की मुलाकात*

अंजू ने बताया कि कोरोना कॉल के दौरान लॉकडाउन लगा था.. उनका एक यूट्यूब चैनल है.. यूट्यूब के शूट के लिए कविता को बतौर मेकअप आर्टिस्ट बुलाया गया था.. शूट के दौरान दोनों के बीच लगाव हो गया। जब वह शूट के बाद कविता को घर छोड़ने गई तो कविता ने कहा कि वह उनके साथ ही चलेगी.. इसके बाद उनका एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया.. तब मेरी मां इस दुनिया में थीं… मम्मी को भी कविता से लगाव हो गया.. जब भी कविता घर आती तो मम्मी उन्हें नहीं जाने देती थी.. कविता उनकी बहुत सेवा करती थी.. आज मम्मी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन कविता उनकी बहू बन गई.. मम्मी जहां भी होंगी, बहुत खुश होंगी.. यह भी एक कारण है कि मैं कविता के बिना नहीं रह सकती..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रिलायंस ने फैमिली सपोर्ट एंड वेलफेयर स्कीम की घोषणा

Voice of Panipat

शादी के दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

डेढ़ महीने से बंद मकान में मिला शव, क्रिस्मस तैयारियों के दौरान हुआ खुलासा

Voice of Panipat