34.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA के इन4 शहरों में 91 अवैध कॉलोनियां हुई नियमित, Panipat भी शामिल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में सीएम सैनी ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है.. इसी बीच प्रदेश के चार शहरों में 91 और अनियमित कॉलोनियों को सरकार ने मंजूरी दे दी है.. इन कॉलोनियों में पानी- बिजली व सड़क समेत कई मूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.. इनमें पलवल में 44, पंचकूला में 21, पानीपत में 14 और महेंद्रगढ़ में 12 अनियमित कॉलोनियों को नियमित किया गया है…

नगर एवं आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर कुमार गुप्ता ने सभी 91 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के आदेश जारी कर दिए हैं.. प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में 741 अस्वीकृत कॉलोनियों को पहले ही नियमित किया जा चुका है.. अब नियमित कॉलोनियों की संख्या 832 हो गई है.. कॉलोनियों को नियमित होने से दो लाख से अधिक संपत्तियों के मालिकों को अपनी प्रापर्टी बेचने का अधिकार मिल गया है..बची हुई 342 अनियमित कॉलोनियों को 30 जून नियमित करने का लक्ष्य है.. इसके अलावा 705 छोटे क्षेत्रों (पैच) को भी नियमित कर दिए गए हैं.. बचे हुए लगभग 1200 पैच, जो सरकारी जमीन, वन क्षेत्र या ग्रीन बेेल्ट और सड़कों की भूमि पर होंगे, को छोड़कर सभी को 30 जून तक अधिकृत कर दिया जाएगा..करीब साढ़े 13 लाख संपत्तियों के मालिकों को इसका लाभ मिलेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- शादी से वापिस लौटा परिवार, घर में घुसा तो उड़ गए होश, Click करके पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

हरियाणा के इन रूटो पर चलेगी चंडीगढ़ रोडवेज की स्पेशल बस, देखें टाइमिंग

Sahab Ram

Haryana में सरकार ने अग्निवीरों को दी बड़ी सौगात, पुलिस भर्ती में मिलेगी 20 प्रतिशत आरक्षण 

Voice of Panipat