February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

किसानों का दिल्ली कूच टला, 23 को अगला फैसला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब- हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 10वां दिन है.. किसानों ने दिल्ली कूच करने का प्लान फिलहाल 2 दिन के लिए टाल दिया है.. किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है.. किसान मजदूर मोर्चा कोऑर्डिनेटर स्वर्ण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हर रणनीति बनाएंगे.. 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा..

वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन ने आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रोड जाम करने का ऐलान किया है.. इसके अलावा किसान नेता खनौरी बॉर्डर जाकर शुभकरण सिंह की मौत के मामले में वहां डटे किसानों से जानकारी लेंगे.. वहीं किसान नेताओं ने कल दिल्ली कूच का ऐलान किया था.. पुलिस ने लगातार आंसू गैस के गोले दागेजिससे किसान हरियाणा में एंट्री नहीं कर सके। शाम होते-होते शंभू और ​​​​​​खनौरी बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बन गए। शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के धुएं से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई..डल्लेवाल को रात को ही पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana सरकार ने अफसरों से मांगी Property Details, 31 तक देना होगा ब्योरा

Voice of Panipat

पानीपत में तिरंगा फहराएंगे गवर्नर बंडारू दत्तत्रेय

Voice of Panipat

अब जिले की प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी में हाेंगे आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट

Voice of Panipat