28.1 C
Panipat
September 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana PoliticsIndia NewsLatest NewsPanipat

HARYANA में रेवाड़ी को जाने वाली बस सेवा फिर से हुई शुरु

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- नूंह में हुई हिंसा के बाद बंद की गई रेवाड़ी से सोहना और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा-आगरा जाने वाली रोडवेज बसें फिर से शुरू कर दी गई है.. बुधवार से इन चारों रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है.. इससे यात्रियों को भी राहत मिली है। क्योंकि पिछले 8 दिनों से इन रूट पर पूरी तरह बसों का संचालन बंद था.. आपको बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा हो गई थी.. नूंह की हिंसा गुरुग्राम के सोहना तक पहुंच गई थी। उपद्रवियों की भीड़ ने काफी वाहनों को फूंक दिया था.. जिसके चलते एतिहातन रोडवेज ने 1 अगस्त को रेवाड़ी से अलीगढ़, मथुरा और आगरा जाने वाली बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी..

इन रूट पर रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी.. सबसे बड़ी परेशानी उन लोगों को हो रही थी, जिन्हें अलीगढ़, मथुरा या आगरा जाना होता था। रेवाड़ी शहर से उत्तर प्रदेश के इन तीनों ही जिलों में जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है.. जिसके लिए रेवाड़ी से आगरा के लिए 2, मथुरा और अलीगढ़ के लिए 1-1 बसों का संचालन रोजाना किया जाता है.. इसके अलावा गुरुग्राम के सोहना के लिए रोजाना 5 बसें चलती है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- वाहन चालकों के लिए आई खुशखबरी, 17 फरवरी से बंद हो जाएगा ये Toll Plaza

Voice of Panipat

मां ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने ही बच्चों के लिए बना डाला प्लान, मां की ममता पर खड़े हुए सवाल

Voice of Panipat

PANIPAT: भाई के साले संग भागी महिला, साथ ले गई कैश, मामला दर्ज

Voice of Panipat