April 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला हरियाणा के रोहतक शहर के शास्त्री नगर से सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। वहीं हत्याआरोपति मंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।  जानकारी के दौरान जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में मंजीत ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी पूनम (33) के साथ बनती नहीं थी। वह एक माह बाद घर आया। दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। बातचीत करते समय बहस होने लगी। उसे गुस्सा आ गया और पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी, ताकि वारदात की गहराई में जा सके। बता दें कि सोनीपत जिले के गांव गोपालपुर निवासी नरेंद्र ने शनिवार को शिकायत दी थी कि उसकी बहन पूनम की शादी बहुअकबरपुर निवासी मंजीत के साथ हुई थी। उसका 15 साल का बेटा भी है। जबकि बेटी की उम्र 13 साल है। पूनम को उसका पति अक्सर पीटा करता था। साथ ही उसकी सास व दो ननद भी तंग करती थी। बता दें कि भाई नरेंद्र ने दिए बयानों में बताया कि 2005 में उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद वह शास्त्री नगर में अपने बच्चों के साथ रह रही थी। एक जनवरी को उसके भांजे सन्नी का फोन आया। बोला, मेरे पापा ने मेरी मम्मी को मार दिया है। अब पुलिस सन्नी के बयान भी दर्ज करेगी, जो केस के अंदर काफी अहम रहेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गो*ली लगने के बाद चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया

Voice of Panipat

दुकानदार की पीटाई की वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई, DSP ने बताई ये बात

Voice of Panipat

Panipat: हार्मोनी होम्स और रियल हाइट्स का डायरेक्टर संजय गुप्ता गिरफ्तार, 45 करोड़ की थी धोखाधड़ी, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat