July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCovid-19 UpdatedHaryanaHaryana News

इस जिले में 3 दिनों मे मिले कोरोना से संक्रमित 10 पॉजिटिव केस, पढिए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला हिरयाणा के करनाल का है जहां कोरोना से संक्रमित पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं पुर्तगाल आया एक व्यक्ति पहले पॉजिटिव मिल चुका है, अब उसका लड़का भी पॉजिटिव मिला है। दोनों का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बनाए हैं। स्कूल और घरों में जाकर सैंपलिंग भी की जा रही है। हाई रिस्की देशों से आए चार लोगों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं।

जानकारी के लिये बता दें कि सोमवार को पांच नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 40,062 पहुंच गया है। जिले में 11 एक्टिव केस हैं। बरानी खालसा में छह साल का छात्र पॉजिटिव मिला है। नवोदय विद्यालय का एक टीचर भी पॉजिटिव मिला है। लगातार पॉजिटिव केस आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। चार माइक्रो जोन बना दिए हैं। सेक्टर-7, सेक्टर-13, बरानी खालसा और ढाकवाला रोडान में जहां पर पॉजिटिव केस मिले हैं, यहां पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 13 हो गई हैं। 1300 लोग विदेशों से आ चुके हैं। इनमें 119 ट्रेस नहीं हुए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में भी पॉजिटिव केसों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी थी। पहले जनवरी में एक आध केस आना शुरू हुआ था। 15 फरवरी के बाद केसों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया। दिसंबर के पहले सप्ताह में एक दिन में एक केस आ रहा था, दूसरे सप्ताह में एक दिन में दो-दो केस आने लगे। अब तीन दिनों में दस पॉजिटिव आ चुके हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- अजय सिंह चौटाला की गाड़ी का हुआ एक्सी*डेंट, पत्नी के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे JJP नेता

Voice of Panipat

PANIPAT:- Bike पर सवार होकर पानीपत आ रहा था युवक, तभी रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Voice of Panipat

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की आज शाम अहम बैठक

Voice of Panipat