July 23, 2026
Voice Of Panipat
Latest NewsPanipat

पानीपत स्टेशन पर 2 शताब्दी का ठहराव शुरू, एक से चलेंगी, ऑनलाइन व ऑफलाइन रिजर्वेशन की सुविधा

अनलाॅक के दूसरे चरण में पानीपत रेलवे स्टेशन पर 2 शताब्दी ट्रेनाें का ठहराव साेमवार से शुरू हाे गया है। दाेनाें ट्रेन चंडीगढ़ जाएंगी। इनके अलावा 2 और शताब्दी ट्रेन 1 जुलाई से चलना शुरू हाे जाएंगी। ये सभी ट्रेनें लंबे अंतराल के बाद पटरी पर दाैड़ना शुरू हुई हैं। दिल्ली से चलकर पानीपत के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाली 2005-2006 चंडीगढ़ शताब्दी अम्बाला की ओर जाते हुए पानीपत में शाम 6:20 बजे रुकेगी।

वहीं, अम्बाला से दिल्ली जाते हुए पानीपत में सुबह 8:50 बजे रुकेगी। 2011-12 चंडीगढ़ शताब्दी अम्बाला की ओर जाते हुए पानीपत में सुबह 8:49 बजे रुकेगी। फिर वापस अम्बाला से दिल्ली जाते हुए पानीपत में रात 8:24 बजे रुकेगी।

2045-46 चंडीगढ़ शताब्दी का पानीपत में ठहराव नहीं है। इनके अलावा 2013-14 अमृतसर शताब्दी व 2029-30 अमृतसर शताब्दी पुराने समय पर ही एक जुलाई से चलेंगी। इनके अलावा श्री शक्ति एक्सप्रेस भी 1 जुलाई से ही चलना शुरू हाेगी। इस ट्रेन का भी पानीपत में ठहराव नहीं है। यह ट्रेन यात्रियाें काे दिल्ली या अम्बाला से ही पकड़नी हाेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

करंट लगने से हुई मजदूर की मौत, देखिए कैसे हुआ हादसा..

Voice of Panipat

Panipat:-Whatsapp Call कर न्यूड वीडियों बनाकर साइबर फ्राड करने वाला युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- 4 महीने बाद जाना था विदेश, नहाते समय नहर में डूबा युवक

Voice of Panipat