April 30, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedLatest News

सबसे कम कोरोना मामले आए, 24 घंटे में 1422 संक्रमितों की मौत

वायस ऑफ पानीपत :- देश में 88 दिनों बाद सबसे कम कोरोना मामले सामने आए हैं. साथ ही लगातार दूसरे दिन 60 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 53,256 नए कोरोना केस आए और 1422 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 23 मार्च को 47,262 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. बीते दिन 78,190 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 26,356 एक्टिव केस कम हो गए. 

देश में लगातार 39वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई है. 20 जून तक देशभर में 28 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 39 हजार टीके लगाए गए. वहीं अब तक 39 करोड़ 24 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 99 लाख 35 हजार 221

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 88 लाख 44 हजार 199

कुल एक्टिव केस- 7 लाख 2 हजार 887

कुल मौत- 3 लाख 88 हजार 135

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.29 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. 

Related posts

दोस्तो मे रौब दिखाने के लिए रखता था पिस्तौल, अब पुलिस ने दबोचा

Voice of Panipat

वैक्सीन लगने के बाद भी सफर के दौरान नहीं है सर्टिफिकेट, तो इस नंबर के जरिए करें डाउनलोड

Voice of Panipat

HARYANA से इजराल के लिए 530 युवा रवाना, मिलेगी 1.37 लाख सैलरी, सरकार निकालेंगी फिर से वेकेंसी

Voice of Panipat