27.2 C
Panipat
May 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia News

चंडीगढ़ में मिल्खा सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उड़न सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री‍ मिल्‍खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्‍होंने रात 11:30 बजे अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमण के कारण वह तीन जून से पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती थे। मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से तो उभर चुके थे लेकिन पोस्ट कोविड साइडइफेक्ट्स से वह नहीं उबर सके। वह 91 साल के थे। पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्‍खा सिंह का निधन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। वह भी कोरोना संक्रमण से पीड़ित थीं।

मिल्खा सिंह के घर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी पहुंचे। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के श्मशानघाट पर पहुंचे हैं। मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर शाम 4:15 बजे घर से सेक्टर-25 श्मशानघाट लाया गया। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होन के बाद मिल्खा सिंह को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया।

उड़नसिख मिल्खा सिंह के चाहने वाले भी कई लोग सेक्टर-25 के श्मशानघाट पहुंचे हैं। लोगों ने नम आखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मिल्खा सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पंजाब के लुधियाना से खास तौर पर मास्टर इंटरनेशनल एथलीट चन्नण सिंह भी चंडीगढ़ पहुंचे हैं। चन्नण सिंह ने मलेशिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच मेडल जीते हैं। मिल्खा सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Panipat: 15 साल की सगी बेटी को मां ने अपने आशिक के साथ संबंध बनाने का डाला दबाव

Voice of Panipat

हरियाणा की बेटी बनी बिहार में DSP, पढ़ें सफलता की ये कहानी

Voice of Panipat

मशहूर गायिका लता मंगेशकर हुई कोरोना संक्रमित, ICU में भर्ती

Voice of Panipat