August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा में कब तक रहेगा लॉकडाउन, गृहमंत्री अनिल विज ने दी जानकारी

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- आउट ऑफ कंट्रोल हुए कोरोना पर कंट्रोल पाने के लिए पाबंदियों का सहारा लिया जा रहा है| और पाबंदियों का ही परिणाम है कि कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगा है| फिलहाल, पाबंदियों के चलते अब स्थिति धीरे-धीरे ठीक होती जा रही है लेकिन तनिक लापरवाही अभी भी भारी पड़ सकती है| वहीं, पाबंदियों को बहुत ज्यादा लम्बे समय तक लागू नहीं रखा जा सकता है| इसलिए, कोरोना के प्रभाव के कम होने के साथ पाबंदियों को धीरे-धीरे हटाया जाना शुरू कर दिया जाएगा|

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने भी हरियाणा ‘अनलॉक’ करने की ओर संकेत दे दिया है| विज का कहना है कि पॉजिटिविटी रेट अभी 9% के पास है। जब तक यह 5% से नीचे नहीं आ जाए तब तक ज्यादा ढ़ील नहीं दी जा सकती| पाबंदियों को नहीं हटाया जा सकता है| यानि, कोरोना का स्तर गिरने के बाद हरियाणा अनलॉक की ओर बढ़ेगा|

अब 31 मई को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन…..

बता दें कि, हरियाणा में लॉकडाउन बीते कल फिर से बढ़ा दिया गया है| ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत राज्य में अब 31 मई को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। प्रदेश में पहले से चल रहा लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक मान्य था। ज्ञात रहे कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार ने दो मई से लॉकडाउन शुरू किया था। जिसे सप्ताह-सप्ताह बढ़ाया जा रहा है।

ब्लैक फंगस के कई मामले हरियाणा में…

हरियाणा में ब्लैक फंगस के भी कई मामले सामने आ रहे हैं| वहीं, हरियाणा में ब्लैक फंगस की दवाई के लाले पड़ रहे हैं| जरुरत के हिसाब से दवाई नहीं मिल पा रही है| विज ने बताया कि हमें केंद्र से एक दिन पहले (एम्फोटेरिसिन बी की) 550 शीशियां मिलीं। इससे पहले, हमने खुद से 600 शीशियां खरीदीं। हमें आज और इंजेक्शन मिलेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Facebook, Whatsapp और Instagram की सर्विस बंद होने पर कपंनी ने दी सफाई

Voice of Panipat

अब HOTEL और RESTAURANT को नोटिस जारी, अब खुद करना होगा ये काम, नहीं तो..

Voice of Panipat

लगातार दूसरे दिन गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिए दिल्ली से मुंबई तक का नया रेट

Voice of Panipat