33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatUncategorized

पीआरपीसी द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 35 लाख से निर्मित पेवर ब्लॉक का किया उद्घाटन

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) की टीम अपने सीएसआर कार्यक्रम के माध्यम से आस-पास के गाँवों के स्कूलों की आधारभूत संरचना को मज़बूत करने और शिक्षा की दिशा में प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयासरत है..इसी प्रयास को जारी रखते हुए पीआरपीसी द्वारा मॉडल टाउन, पानीपत में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 35 लाख से निर्मित पेवर ब्लॉक का निर्माण किया, जिसका आज उद्घाटन हेमा शर्मा, आईएएस, उपायुक्त पानीपत एवं एस के त्रिपाठी, महाप्रबन्धक ( प्र एवं क, सीएसआर तथा सीसी), इंडियन ऑयल पीआरपीसी के कर कमलों द्वारा प्रीति, अतिरिक्त उपायुक्त, पानीपत की  गरिमामयी उपस्थिति में किया गया…इस अवसर पर सतपाल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत; राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु डागर, इंडियन ऑयल से राकेश रौशन, वरिष्ठ  प्रबंधक (सीएसआर, सीसी, हिन्दी), सीएसआर टीम के सदस्य, अन्य शिक्षकगण एवं स्टाफ तथा छात्राएँ मौजूद थी…

इस अवसर पर हेमा शर्मा ने अपने सम्बोधन में रिफाइनरी प्रबंधन के इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया एवं सराहना व्यक्त की…उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे पूरी लगन से पढ़ाई करें और देश कि उन्नति में सहायक बनें…इस अवसर पर एस के त्रिपाठी, महाप्रबन्धक ( प्र एवं क, सीएसआर तथा सीसी), पीआरपीसी ने  कहा कि पीआरपीसी की टीम हमेशा से लड़कियों की शिक्षा, महिलाओं एवं युवाओं के सशक्तिकरण के ऊपर ध्यान देती है और आगे भी इस संबंध में यथासंभव सहयोग देती रहेगी…

गौरतलब है स्कूल के पेवर ब्लॉक का कार्य रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत प्रीति, अतिरिक्त उपायुक्त, पानीपत के अनुरोध पर पूरा किया…इससे पहले स्कूल में जल भराव की समस्या थी जो छात्राओं को सुचारु रूप से शिक्षा प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न करती थी…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा बोले- सीआईडी छिनने के बाद सिर्फ हाथ पैर वाले मंत्री रह गए विज

Voice of Panipat

भाजपा की टिकट को लेकर 23-24 अगस्त को मीटिंग

Voice of Panipat

हरियाणा BJP संगठन की दूसरी लिस्ट जारी

Voice of Panipat