July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana Politics

दो दिन के हरियाणा दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुचेंगे जेपी नड्डा, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा दिन-रात चुनावी रणनीति बनाने में व्यस्त है। इसी के चलते भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। नड्डा दो दिन हरियाणा में चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।


जेपी नड्डा 16 सितंबर यानि आज कुरूक्षेत्र में होंगे। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा पार्टी के करनाल, पानीपत, कैथल और कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जबकि इसी दिन रादौर में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन भी होगा। धर्म नगरी में होने वाले इस आयोजन का महत्व और भी अधिक हैं, क्योंकि श्राद्ध लग चुके हैं। जबकि 17 सितंबर को भी उनका हरियाणा के बहादुरगढ़ में प्रवास है।


दोनों दिनों में वे चुनावी रणनीति बनाएंगे। जिन 43 सीटों पर भाजपा वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में हारी थी, उनकी रणनीति भी तैयार होगी। पार्टी हर हाल में चुनावी जंग में जीतना चाहती है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के अनुसार जैसे ही चुनावी आचार संहिता लगेगी, तुरंत पार्टी की चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें आगामी रणनीति तैयार होगी।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के इस शहर में भारी वाहनों की Entry पर Ban, यातायात एडवाइजरी हुई जारी, देखें रुट प्लान

Voice of Panipat

कैशलेस मेडिकल योजना में हुई देरी, अब जनवरी 2024 से मिलेगा लाभ

Voice of Panipat

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर हैक कर ऐसे पास करवाते थे सरकारी पेपर, आरोपी निकले पढ़े-लिखे

Voice of Panipat