August 2, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedHaryana

51 दिन बाद 10 जिलों से हरियाणा रोडवेज की 30 बसें शुरू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

हरियाणा में लॉकडाउन फेज-3 का 12वां दिन है। हरियाणा में परिवहन की रीढ़ कही जाने वाली हरियाणा रोडवेज 51 दिन बाद शुक्रवार को शुरू हो गई। 10 जिलों से हरियाणा रोडवेज की बसें रवाना हुई। पहले दिन 30 बसें चलाई जा रही हैं। पुलिस के कड़े पहरे के बीच बसों को अलग-अलग जगह से रवाना किया गया। चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच फिलहाल बसें नहीं चलाई जाएंगी। बसों में प्री बुकिंग कराने वाले यात्रियों को ई-टिकट के जरिए ही प्रवेश मिला। पहले दिन अम्बाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, नारनौल, पंचकूला, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा से बसें चलाई गई। रोडवेज की बसें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाएंगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि दिल्ली में फंसे हरियाणा के लोगों को वापस लाएंगे, जो अपने जिले में जाना चाहते हैं या फिर अपने आवासीय जिले से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना चाहते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में बिजली सप्लाई का समय बदला, जानिए कितने घंटे लगेगा पावर कट

Voice of Panipat

PANIPAT में कल से खुलेंगे नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल

Voice of Panipat

हरियाणा में गुलाबी राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव,जानिए इसके नुकसान और फायदे..

Voice of Panipat