32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
BollywoodCinemaEntertainment

पहली बार कत्थक करती नजर आईं उर्वशी रौतेला

वायस ऑफ पानीपत  :- उर्वशी रौतेला अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना देती हैं. उनके जलवों का ही जादू है कि वो भारत की ही नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं. उर्वशी को आपने अब तक केवल स्टाइलिश और वेस्टर्न अंदाज में ही देखा होगा लेकिन क्या कभी उन्हें कत्थक करते हुए देखा है. नहीं तो ज़रा इन वीडियोज को देखिए. 

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ताजा वीडियो शेयर की है जिसमे वो कमाल तो लग ही रही हैं लेकिन खास बात ये है कि इन वीडियो में उनका वो टैलेंट देखने को मिला जो अब तक छिपा हुआ था. इन वीडियो में उर्वशी कत्थक करती दिखाई दे रही हैं. 

उर्वशी इन वीडियो में कत्थक करती दिखीं तो लोगों ने भी जमकर तारीफ की है. वहीं उर्वशी के लुक की बात करें तो वो हमेशा ही अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. लेकिन इस नीले लहंगे में तो उनका वाकई जवाब नहीं. उर्वशी इस आउटफिट में वाकई किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. और उनके फैंस को उनका ये रूप भी खूब भाया है. 

उर्वशी रौतेला के दो बैक टू बैक सॉन्ग जबरदस्त हिट रहे हैं. हाल ही में उनका डूब गए सॉन्ग रिलीज हुआ था. जिसे 100 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. ये गाना लोगों को काफी पसंद आया. इसके अलावा उनका Versace Baby भी जबरदस्त हिट रहा. जिसमें उर्वशी अपने आउटफिट के जरिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. 
   

 TEAM VOICE OF PANIPAT       

Related posts

इस बॉलीवुड जोडी ने तालाक का किया फैसला, Social Media पर किया ऐलान

Voice of Panipat

द Kapil Sharma Show: सामने आया शो का पहला प्रोमो

Voice of Panipat

70’s Blockbuster Old Song: 5 दशक पहले इस ब्लॉकबस्टर गाने ने मचा दी थी धूम, राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी ने लूट ली थी महफिल

Sahab Ram