33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

पराली जलाने की शिकायत देने पर ग्रामीणों ने युवक की लाठी डंडो से की पिटाई

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला जुगलान का है जहां पर एक युवक ने पराली जलाने की शिकायत दी तो 25 ग्रामीणों ने उसे जमकर पीटा और उससे 4570 रुपये भी लूट लिए। मामले में पीड़ित गांव जुगलान निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। वहीं डीसी खुद पराली जलाने की घटनाओं की मानिटरिंग कर रही हैं।

गांव जुगलान में एक युवक ने पराली जलाने की शिकायत दी तो 25 ग्रामीणों ने उसे जमकर पीटा और उससे 4570 रुपये भी लूट लिए। मामले में पीड़ित गांव जुगलान निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर 12 नामजद और 13 अन्य सहित कुल 25 पर केस दर्ज किया है। शिकायत में बताया कि वह वीटा चाय की दुकान का काम करता है। आठ नवंबर को वह हिसार से अपने घर आ रहा था तो करीब आठ बजे आजाद सिंह और उसकी पत्नी व सतीश की बहू ने उसे जातिसूचक गाली दी। आरोपितों ने उसे कहा कि उसने उनकी पराली जलाने की शिकायत क्यों की थी। उस दौरान आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया।

इसके बाद वह अपने घर गया तो वहां रेकी कर रहे अनूप कुलदीप, राजेश की पत्नी व अन्य दो महिला रास्ते में उसे मारो-मारों की आवाज लगा रहे थे। वह जैसे ही अपने घर में घुसा तो आरोपित भी उसके साथ उसके घर में घुस गए। वहां उसकी पत्नी रोशनी से भी मारपीट की। आरोपितों ने उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की है। पीड़ित ने बताया कि रंजिश यह थी कि उसने पराली जलाने की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी थी। आरोपित उमेद मर्डर करने व जेल फरारी का दोषी रहा है। इसी कारण वह और उसका परिवार घबराया हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, पढ़िए हरियाणा में कब होगी बारिश

Voice of Panipat

PANIPAT में 31 साल की महिला को भगा ले गया प्रेमी

Voice of Panipat

चंडीगढ़ के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल Elante Mall को अब इस नाम से जाना जाएगा

Voice of Panipat