21.9 C
Panipat
March 27, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

चंडीगढ़ में खुला नए स्टोर मे मिलेगा एक रुपये में कपड़ा, कैसे जानिए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- चंडीगढ़ में पहला ऐसा स्टोर है जहां एक रुपये में एक कपड़ा मिलता है। यह स्टोर सरकारी है, जिसे चंडीगढ़ नगर निगम ने शुरू किया है। शहर के जरूरतमंद लोग मात्र एक रुपये में इस सर्दी में अपने लिए गर्म कपड़े खरीद सकते हैं। इन कपड़ों को बेचने के लिए नगर निगम ने बकायदा ‘नया सा’ नाम से धनास (सेक्टर-14 वेस्ट) में एक सरकारी स्टोर भी खोला है। जहां पर जरूरतमंद लोगों को कपड़े बेचे जाते हैं।

जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए यह अपने आप एक अनोखी पहल है। असल में जो कपड़े यहां पर बेचे जाते हैं उन कपड़ों को नगर निगम शहर के लोगों से इकट्ठा करता है। इसके बाद कपड़ों को सेग्रीगेट करके धोने के बाद उन्हें स्टोर में बेचने का काम रक्षक ग्रुप से जुड़ी दस महिलाएं संभाल रही हैं। स्टोर में आधार कार्ड दिखाकर कोई भी अपनी पंसद के हिसाब से कपड़ा खरीद सकता है।

नगर निगम ने लोगों से कपड़े इकट्ठे करने के लिए स्वच्छ सवारी नाम से एक गाड़ी शुरू की है जो कि अलग अलग रेजिडेंशियल एरिया में जाकर कपड़े इकट्ठा करती है। कपड़े डोनेट करने वालों को नगर निगम के कर्मचारी रसीद भी देते हैं। इन कपड़ाें को लोगों से लेने के बाद इन्हें लांड्री में धोने के लिए लाया जाता है और इसके बाद कपड़े प्रेस करने के बाद इनकी इस तरह से पैकिंग की जाती है, जिससे यह लगता ही नहीं है कि कपड़े पुराने हैं। चंडीगढ़ नगर निगम ने स्वच्छता मिशन के तहत इस अभियान को शुरू किया है। नगर निगम के इस काम में शहर का रक्षक नाम का ग्रुप मदद कर रहा है।

शहरवासी भी अभियान के साथ जुड़कर जरूरतमंद लोगों की मदद करके उन्हें साफ सुथरे कपड़े दे रहे हैं। इस अभियान को नगर निमम ने ‘आपके घर से उनके घर तक’ का नाम दिया है। नगर निगम के अनुसार कोई भी शहरवासी 9041998099 पर फोन करके कपड़े डोनेट कर सकता है। फोन करने पर स्वच्छ सवारी (गाड़ी) घर पर आकर कपड़े इकट्ठा करती है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के स्कूलो के टाइम टेबल मे हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेगा स्कूल, पढ़िए

Voice of Panipat

HARYANA:- छात्रों की हो गई बल्ले- बल्ले, अब 150 KM तक मिलेगी बस पास की सुविधा

Voice of Panipat

Panipat:- क्या हुआ ऐसा शादी वाले दिन कि, घर आई बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat