18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsWEATHER

हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को हरियाणा में मौसम बदल गया। शाम और रात के समय हरियाणा के कुछ जिलों में भीषण ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत यमुना नगर सहित कई जिलों में बारिश भी हुई। मौसम में बदलाव से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिन के तापमान पर भी थोड़ा बहुत असर देखने को मिल सकता है। आज भी मौसम ऐसा रहने की संभावना हैै।

बीते दिनों तेजी से चली पूर्वी हवाओं से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिले हैं। कृषि की दृष्टिकोण से गेहूं की फसल पर संभावित बूंदाबांदी का कोई प्रभाव नहीं है। बल्कि तापमान में आई अचानक वृद्धि में कमी आएगी, जो फसलों के लिए ठीक है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया था। मौसम यदि बदला तो संभवत: तापमान फिर से संतुलित होगा।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। एक टर्फ रेखा पूर्वी राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मध्य प्रदेश और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक जा रही है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्से में है। कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 25 फरवरी की शाम तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- युवक की ह*त्या करने मामले में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA में अब विवाह पंजीकरण करवाना हुआ आसान, सरकार ने कई अधिकारियों को दिया अधिकार

Voice of Panipat

ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए UP में नाइट कर्फ्यू का लिया निर्णय

Voice of Panipat