HARYANA NEWS: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बिजली विभाग का एक बड़ा अधिकारी जालसाजों के चक्कर में आकर 14 लाख की ठगी का शिकार हो गया।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने कुरुक्षेत्र निवासी बिजली विभाग के एक अधिकारी से करीब 14 लाख रुपये की ठगी कर ली।
आरोपियों ने खुद को एआई क्वांटम से जुड़ा बताकर अधिकारी को निवेश के लिए राजी किया और ट्रेडिंग खाते में मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद रकम निकालने के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे लगातार पैसे जमा करवाए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रकम जमा करवाने के बावजूद उन्हें पैसे वापस नहीं मिले। आरोप है कि ठगों ने बाद में उनका ट्रेडिंग अकाउंट बंद कर दिया और लिंक भी हटा दिए।
फेसबुक से शुरू हुआ संपर्क
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह बिजली विभाग में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले उनके फेसबुक अकाउंट पर निवेश से संबंधित एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। इसके कुछ समय बाद उन्हें व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एआई क्वांटम से जुड़ा बताया और निवेश के लिए खाता खुलवाने की बात कही।
शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने निवेश के लिए शुरुआत में 22 हजार रुपये मांगे। जब पवन कुमार ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया तो आरोपी ने सरकारी कर्मचारियों को विशेष छूट देने की बात कहकर करीब 18 हजार रुपये जमा करवाने को कहा।
इसके बाद आरोपी ने उन्हें एक यूपीआई आईडी भेजी, जिस पर उन्होंने अपने एसबीआई बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर दी। आगे कंपनी मैनेजर से बातचीत करवाने के नाम पर उन्हें 11119 कोड भी दिया गया। बाद में विदेशी नंबर से फोन आया और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देकर निवेश करने के लिए कहा गया। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने 50 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। यह रकम उनके ट्रेडिंग खाते में दिखाई देने लगी, जिससे उन्हें निवेश पर मुनाफा होने का भरोसा हुआ।HARYANA NEWS
शिकायत के अनुसार, इसके बाद चांदी में निवेश के नाम पर एक फाइनेंस बैंक खाते में 2 लाख 25 हजार रुपये जमा करवाए गए। वहीं, सोने में निवेश के नाम पर उसी खाते में 2 लाख 75 हजार रुपये और जमा करवाए गए। इसके अलावा यूपीआई आईडी के माध्यम से 40 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए गए।
जब पवन कुमार ने अपनी रकम वापस निकालने के लिए संपर्क किया तो आरोपियों ने उन्हें पैसे मिलने का भरोसा दिया, लेकिन इससे पहले 4760 अमेरिकी डॉलर जमा करवाने की शर्त रख दी। बार-बार रकम वापस मिलने का आश्वासन देकर उनसे और पैसे जमा करवाए गए। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने 50 हजार और 47 हजार रुपये भी जमा करवाए। इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनके खाते में 31,955 अमेरिकी डॉलर का मुनाफा हो चुका है और निवेश सहित कुल रकम 35,955 अमेरिकी डॉलर हो गई है।HARYANA NEWS
5 लाख रुपये जमा करवाए
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने मुनाफे की रकम निकालने के लिए टैक्स जमा करवाने की बात कही। इसके लिए उन्हें खाता नंबर भेजकर पहले 5 लाख रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद दोबारा पैसे मांगने पर उन्होंने करीब 2.10 लाख रुपये और जमा करवा दिए। HARYANA NEWS

