31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

New metro line : हरियाणा में होगा मेट्रो का विस्तार, नई मेट्रो लाइन को मिली मंजूरी, 10 स्टेशन बनेंगे

New metro line हरियाणा में होगा मेट्रो का विस्तार

हरियाणा में मेट्रो का विस्तार के लिए सरकार ने नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह नई मेट्रो लाइन 28 किलोमीटर लंबी होगी। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा बजट को हरी झंडी दिखा दी है। इसके बाद बल्लभगढ़ से पलवल का सफर कुछ ही मिनटों का रह जाएगा और लोगों को वाहनों के लग रह जाम से राहत मिलेगी।

हरियाणा सरकार ने परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दी गई है। इस पहल से पलवल को दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार क्षेत्र के विकास और आधुनिक परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

पलवल के विकास को मिलेगी नई दिशा

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मेट्रो कनेक्टिविटी से पलवल के लोगों को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। बेहतर परिवहन व्यवस्था से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले नागरिकों को लाभ मिलेग। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवहन सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होने से लोगों का सफर अधिक सुविधाजनक होगा।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रस्तावित योजना के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की मौजूदा वायलेट लाइन को बल्लभगढ़ से आगे पलवल तक विस्तारित करने की परिकल्पना है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, इस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 28 किलोमीटर और इसमें करीब 10 स्टेशनों का प्रस्ताव है। मेट्रो विस्तार से पलवल और आसपास के क्षेत्रों की दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख आर्थिक केंद्रों तक पहुंच बेहतर होने की संभावना है। इससे औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आवासीय क्षेत्रों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस पहल को पलवल के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी प्रक्रियाएं आगे बढ़ेंगी और पलवल को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोडऩे का लक्ष्य साकार होगा।

Related posts

हरियाणा में 20 और 21 अप्रैल को 11 ट्रेने रहेंगी रद्द, जानिए वजह

Voice of Panipat

जानिए सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी कैबिनेट सहयोगियों के साथ 7 फरवरी को जाएंगे महाकुंभ में

Voice of Panipat

Leave a Comment