32.1 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

आज और कल शराब की दुकाने रहेगी बंद, सरकार ने जारी किया आदेश पत्र

Liquor Shops Closed DELHI: शराब प्रेमियों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजधानी दिल्ली मे रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। राजधानी में दो दिनों तक 9-10 अक्टूबर को शराब के दुकानों पर ताला लटका रहेगा। दो दिनों तक सभी शराब की दुकान बंद रहेगी और इस संबंध में दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

CJP के प्रदर्शन के चलते अलर्ट पर दिल्ली

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की आबकारी विभाग के अनुसार यह फैसला दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार के द्वारा राज्य की सभी शराब की दुकान बंद ( Liquor Shops Closed) करने क्या फैसला लिया गया है।

विपक्षी दलों के द्वारा वोट चोरी के आरोप को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा इलेक्शन कमीशन के चीफ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है जिसको देखते हुए सभी शराब की दुकाने बंद रहेगी।

20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में 20000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा। जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और लोगों से अधिक जमावड़ा नहीं करने की अपील गई है।

दिल्ली के सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। आबकारी विभाग के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी को नियमों का पालन (Liquor Shops Closed) करना होगा और जो भी दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

दो दिनों तक हर हाल में शराब की दुकानों को बंद रखना है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जा सके।

Related posts

PANIPAT: ई-रिक्‍शा में बैठी मां की गोद से छूटकर सड़क पर गिरा ढाई साल का मासूम, हुई मौत

Voice of Panipat

HARYANA के लोगों के लिए खुशखबरी, 2 महीने बाद मिलेगी नई मेट्रो लाइन

Voice of Panipat

सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.5 लाख तक का FREE इलाज, इस महीने शुरू होगी योजना

Voice of Panipat

Leave a Comment