24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Education

IIT Kanpur से मैकेनिकल, इसके बाद IAS अफसर बने जयपुर के होनहार युवा

UPSC SUCCESS STORY: कई सारे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी हाेते हैं। वे जिस भी काम में हाथ लगाते हैं, उसमें ही सफलता उनके कदम चूमती है। ऐसे ही एक युवा IAS अधिकारी हैं जयपुर के विकास मरमत। विकास मरमत एक युवा आईएएस अधिकारी तो हैं ही, इसके साथ ही वे IIT Kanpur से मैकेनिकल इंजीनियर और देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय JNU से लोक प्रशासन में पढ़ाई भी कर चुके हैं।

इसके अलावा भी विकास मरमत का व्यक्तित्व कई विशेषताओं को जोड़े हुए है। इतना ही इनकी पत्नी भी आईआरएस अधिकारी हैं। 2019 बैच के IAS अधिकारी विकास मरमत की कहानी बहुत ही रोचक है। आईए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

पाई ऑल इंडिया 473वीं रैंक

2019 बैच के IAS अधिकारी विकास मरमत बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी हैं। वे फिलहाल आंध्रप्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने 2018 में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 473वीं रैंक प्राप्त कर देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी की राह पक्की की। पिछले 7 साल में वे विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी योग्यात का लोहा मनवा चुके हैं।

पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई फिर लोक प्रशासन में

विकास मरमत की कहानी जेम्स बॉंड से कम नहीं है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने शुरू से ही प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुन लिया हो। क्योंकि उन्होंने स्कूली पढ़ाई के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT Kanpur से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यहां से बैचलर डिग्री करने के बाद उनका झुकाव लोक प्रशासन की ओर हुआ तो उन्होंने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय JNU में लोक प्रशासन की पढ़ाई के लिए एमए में दाखिला ले लिया।

लेखक हैं और संगीत में भी रूचि

बेशक आईएस अधिकारी विकास मरमत प्रशासनिक कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, अन्य रूचियों में भी शामिल रहते हैं। वे बहुत अच्छे लेखक भी हैं। Where Do You Fall Apart, Poems of Love, Heartbreak and Hope जैसी उनकी पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा उनको पियानो का भी शौक है।

Related posts

CBSE 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, जल्दी से करें Click

Voice of Panipat

HARYANA मे अब लीक नही होगा पेपर, हर पेज पर होगा कोड, ऐसे मिल जाएंगी जानकारी, पढ़िए

Voice of Panipat

हरियाणा में 10वीं-12वीं के कब आएंगे नतीजे, सामने आई ये तारीख

Voice of Panipat

Leave a Comment