32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
BusinessLatest News

दिवाली से पहले FD पर मिल रहा है बंपर ब्याज, पाएं 8.25% तक का रिटर्न

FD INTEREST RATE: आज के समय में निवेश काफी जोखिमभरा हो गया है। ऐसे में हर कोई अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित करने के लिए बैंक एफडी को ही प्राथमिकता दे रहा है। वहीं दिवाली से पहले एफडी पर ब्याज की बंपर बरसात

हालांकि आप निवेश करने से पहले अपने बैंक की ब्याज दर और अन्य शर्तों के बारे में अच्छी प्रकार से जान लें। वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD के लिए देख जाए तो निवेश के लिए कई विकल्प हैं। इसके लिए जरूरी है कि अच्छी ब्याज देर के लिए सही समय अवधि का चुनाव किया जाए।

ऐसा करने पर बैंक की ओर से ग्राहक को 8.25 % तक ब्याज दर मिल सकती है। यदि सामान्य रूप में देखा जाए तो स्माल फाइनेंस बैंकों द्वारा सबसे अधिक ब्याज दर दी जा रही हैं। वहीं निजी क्षेत्र के बैंक भी अच्छा रिर्टन दे रहे हैं। लेकिन जब कोई ग्राहक बड़ी राशि बैंक में एफडी के रूप में जमा करता है तो ब्याज दर का छोटा सां अंतर ही बड़ा फर्क डाल देता है।

वहीं अधिक ब्याज दर की बात की जाए तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 8.25% तक का ब्याज एफडी पर ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 8.10% की ब्याज दे रहा है। एफडी पर ही इक्विटास, एएसएएफ, जना और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 8.00% की ब्याज दर मिल रही है। जबकि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 7.80% तक ब्याज ग्राहकों को दे रहा है।

हालांकि निजी क्षेत्र के बैंक भी मिलती, जुलती ब्याज दर ही दे रहे हैं, लेकिन कुल मिलाकर गणना यह है कि जब आपकी एफडी पूरी होगी तो आपको किस बैंक से कतनी राशि मिल पाएगी। क्योंकि एसबीएम बैंक इंडिया द्वारा 7.65% तक ब्याज दर दी जा रही है।

इसके अलावा डीसीबी बैंक7.50 % और बंधन बैंक 7.45% तक ब्याज दे रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों को 7.10% तक ब्याज दे रहा है। इंडसइंड बैंक भी 7.00% ब्याज दर ऑफर कर रहा है जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक 6.65% के हिसाब से आपके निवेश पर ब्याज देता है।

Related posts

HARYANA:- इस हाईवे पर चढ़ते ही अपने आप कट जाएगा टोल, नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी

Voice of Panipat

बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेज है गदर 2 की गड्डी, वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से इतनी दूर

Voice of Panipat

कार में एक चार्ज से दिल्ली से मुंबई का सफर, Tesla और Lucid को पछाड़ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Sahab Ram

Leave a Comment