24.3 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

हरियाणा में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी किये ये निर्देश जारी

HARYANA NEWS : हरियाणा में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बता दें की प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षकों की बार-बार दूसरे कार्यों पर लगाने पर खड़ा संज्ञान लिया है।

जानकारी के लिए बता दें की शिक्षक बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें सरकार द्वारा बार-बार अलग-अलग ड्यूटियों का जिम्मा सौंप दिया जाता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। इसी को संज्ञान में लेते हुए CM ने सभी प्रशासनिक अधिकारी विभाग अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं की गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए विभागों द्वारा कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए ,मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन तमाम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं

उन्होंने कहा की ऐसे कर्मचारियों की पहचान की जाए। जोकि पूर्णकालिक या स्पष्ट रूप से परिभाषित ड्यूटी नहीं हैं, जिन्हें गैर-शैक्षणिक या बहु उद्देशीय कार्यों का भार दिया जा सके। ऐसे कर्मचारियों की सेवाओं का उपयोग किए जाने से शिक्षण स्टाफ अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी यानी शिक्षण और अन्य शैक्षणिक कार्यों पर पूरा ध्यान दे सकेगा। वहीँ इस पहल से जहाँ एक कर्मचारी को भी कम परेशानी होगी वहीँ सबसे बड़ी बात ये है की बच्चे की पढ़ाई पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

मुख्य सचिव कार्यालय के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को भेजे गए पत्र में विभागों के ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। सभी प्रशासनिक सचिवों से दो बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इनमें पहला, उनके प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाली ऐसी कर्मचारी श्रेणियां हैं, जिनकी स्पष्ट या पूर्णकालिक ड्यूटी नहीं है अथवा जिनकी मौजूदा ड्यूटी अतिरिक्त बहुउद्देशीय कार्यों के लिए तैनाती की अनुमति देती है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आदि कैलाश के दर्शन, ऐसा करने वाले बने पहले PM

Voice of Panipat

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, इन लोगों की बनेगी आभा आईडी

Sahab Ram

Haryana में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IASऔर HCS अधिकारियों के हुए तबादले

Voice of Panipat

Leave a Comment