33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana News : हरियाणा में इन कर्मचारियों पर होगी बड़ी सख्ती, अब अपने जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

हरियाणा में इन कर्मचारियों पर होगी बड़ी सख्ती

हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों से सख्ती से निपटा जा रहा है। अक्सर हो रहा है कि रिश्वत लेते हुए पकड़े गए कर्मचारी को कुछ दिनों के बाद कोर्ट से जमानत मिल जाती है। इसके तुरंत बाद ही बहाल हो जाता है और उसके बाद उसी जगह पर तैनात हो जाता है जहां पर वह रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।

ऐसे में हरियाणा के एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि ऐसे कर्मचारियों को बहाल होने पर उस जिले में तैनात नहीं किया जाए, क्योंकि इससे जहां लोगों में विश्वास की कमी आती है, वहीं शिकायकर्ता के साथ भी व्यवहार सही नहीं रहता है। ऐसे में दूसरे कर्मचारियों को संदेश देने के लिए बहाल होने की स्थिति में उसको दूसरे जिले में किसी दूसरी सीट पर तैनात किया जाए।

हाल में कोर्ट में भ्रष्टाचार के आरोप में 60 आरोपियों के मामले कोर्ट में विचाराधीन है। इनमें से काफी जमानत पर बाहर आ चुके हैं। यह विभाग से सस्पेंड थे, लेकिन जेल से बाहर होने के बाद बहाल होने पर फिर से ड्यूटी संभाल ली है। किसी की पोस्टिंग दूसरे जिले में हो गई है तो किसी को होम जिले में ही काम दिया गया है।

भ्रष्टाचार के आरोप जिन पर लगे वह जिले के कई विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे। जिनका काम न्याय दिलाने में मदद करना व पब्लिक डिलिंग के काम पारदर्शिता से करने का था। लेकिन कोई साढ़े तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया तो कोई 60 हजार व 20 हजार की। सबसे ज्यादा मामले राजस्व, पुलिस, बिजली निगम से सामने आ रहे हैं।

सोनीपत एसीबी डीएसपी राहुल देव ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में अदालतें सख्त रुख अपनाती हैं। डीजी एसीबी ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि भ्रष्टाचार में पकड़े गए अधिकारी-कर्मचारी को उसी जिले में दोबारा पोस्टिंग न दी जाए। शिकायतकर्ताओं को दफ्तर आने की जरूरत नहीं है। मैसेज मिलने पर एसीबी टीम खुद संपर्क करेगी और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

3.5 लाख रिश्वत का आरोप, अब रोहतक में पोस्टिंग

सोनीपत उपायुक्त कार्यालय में तैनात पीए शशांक शर्मा पर लिपिक जितेंद्र कुमार का राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर तबादला कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा। शिकायत पर एसीबी ने 20 जून 2025 को शशांक को 3.5 लाख रुपए लेते गिरफ्तार किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जमानत और बहाली के बाद अब उसकी पोस्टिंग रोहतक में है।

जीआरपी थाना प्रभारी 5 हजार लेते पकड़े, अब अम्बाला में पोस्टिंग

जीआरपी थाने के तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर विजयपाल पर एक युवक से मामले को रफा-दफा करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा। युवक की शिकायत पर एसीबी ने 5 दिसंबर 2025 को विजयपाल को 5 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जमानत और बहाली के बाद वह अम्बाला लाइन में रिजर्व इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

3:60 हजार रिश्वत लेने का आरोप, कोर्ट में गार्द की ड्यूटी

सिविल लाइन थाना में तैनात एसआई मंजू पर रेप केस में युवक का नाम एफआईआर से हटाने और केस कैंसिल कराने के बदले एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगा। शिकायत पर एसीबी ने 28 जून 2025 को उन्हें 60 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया था। जमानत और बहाली के बाद एसआई मंजू सोनीपत कोर्ट में गार्द ड्यूटी पर तैनात हैं।

4:20 हजार रिश्वत लेने का आरोप, एसआई अब कोर्ट में तैनात

पंजाब के खन्नौरी मंडी निवासी सुरेंद्र ने करनाल एसीबी को शिकायत दी थी कि बारोटा चौकी में दर्ज केस में जांच कर रहे एसआई नरेश कुमार ने अदालत में उसके पक्ष में गवाही देने के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी। शिकायत पर एसीबी ने 3 जून 2025 को नरेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जमानत मिलने और बहाली के बाद अब वह सोनीपत कोर्ट परिसर में गार्द ड्यूटी पर कार्यरत हैं।

Related posts

ओलिंपियन साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती, भावुक होकर कहा- हम लड़ाई नही जीत पाएं

Voice of Panipat

छोटे व्यापारियों को अब नहीं देना होगा मार्किट टैक्स,जानें सरकार ने क्याक उठाया कदम

Voice of Panipat

चौंकाने वाला फर्जीवाड़ाआया सामने, छोटे भाई के सर्टिफिकेट पर सेना में नौकरी की

Voice of Panipat

Leave a Comment