Bank Holiday: अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बता दे की त्योहारी सीजन के चलते बैंकों में खूब छुट्टियां रहने वाली है। वहीँ अगर आप आने वाले सप्ताह बेक से जुड़ा कोई काम है तो स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक समेत सभी सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 के बीच कुछ खास दिनों पर बंद रहेंगी।
बता दे की RBI ने छुट्टियों की नई लिस्ट जारी की है जिसके हिसाब से बैंकों में काफी छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में बैंक जाने से पहले ये लिस्ट आप जरूर चेक कर ले, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। हफ्ते के अंत में देशभर के बैंक लगातार 2 दिन बंद रहेंगे।
10 और 11 अक्टूबर को देशभर में नहीं खुलेंगे बैंक
10 अक्टूबर (दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या):- महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण 10 अक्टूबर को देशभर के सभी बैंक बंद (BANK HOLIDAY) रहेंगे।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में इस त्योहार के उपलक्ष्य में विशेष अवकाश रहेगा।
11 अक्टूबर (रविवार):- 11 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश (WEEKEND HOLIDAYरहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
अक्टूबर महीने में बैंक हॉलिडे अवकाश
2 अक्टूबर (शुक्रवार): गांधी जयंती (पूरे भारत में बंद)
10 अक्टूबर (शनिवार): महालया अमावस्या / दूसरा शनिवार (बेंगलुरु, कोलकाता और देशभर में)
11 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बंद)
17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी (अगरतला)
18 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बंद)
19 अक्टूबर (सोमवार): महाष्टमी / महानवमी / दुर्गा पूजा (कोलकाता, पटना, गुवाहाटी, रांची आदि)
20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा – विजयादशमी (अधिकांश राज्यों में बंद)
21-23 अक्टूबर (बुधवार से शुक्रवार): दुर्गा पूजा – दशैं / विजया दशमी (गंगटोक, कोलकाता, अगरतला आदि)
24 अक्टूबर (शनिवार): चौथा शनिवार (पूरे भारत में बंद)
25 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बंद)
26 अक्टूबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा / महर्षि वाल्मीकि जयंती (शिमला, जम्मू, श्रीनगर, अगरतला)
29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ (शिमला)
31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (अहमदाबाद)

