HARYANA WEATHER UPDATE : मानसून की विदाई के बाद से हरियाणा में फिर से मौसम बदलने वाला है। बता दे की प्रदेश में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के समय लोगों को ठंढ का एहसास होना शरू हो गया है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एकबार फिर से मौसम बदलेगा जिससे बारिश के आसार नजर आ रहे है। जिससे प्रदेश में तापमान गिरेगा और सभी ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटों में मौसम
फिलहाल हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीँ आने वाले दो दिनों बाद फिर से मौसम बदलेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है , हिसार का 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है वहीँ दादरी, पलवल , रेवाड़ी में, फरीदाबाद में तापमान 37 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में 6 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है।
6 से 9 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।

6 अक्टूबर को यमुनानगर व पंचकूला,
7 को अम्बाला, पंचकूला और यमुनानगर में फिर से बारिश के आसार नजर आने वाले है।
पहाड़ों में कई जगह आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।

