34.4 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTHaryana

हरियाणा के हांसी में बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर, जानें मोके के हालात

HARYANA HASNI ACCIDENT NEWS: हरियाणा के हांसी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की एक ट्रक और बस की आमने सामने टक्कर होने से अफरा तफरी का महोल पैदा हो गया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह हादसा शहर के नेहरू कॉलेज के पास हुआ है, जहां बरवाला से आ रही एक प्राइवेट बस और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। अचानक टक्कर से हाहाकार मच गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे पहुंचे ,

अधिक जानकरी के लिए बता दे की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।HARYANA NEWS

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस बरवाला से सवारियां लेकर हांसी की तरफ आ रही थी। नेहरू कॉलेज के पास पहुंचते ही यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।HARYANA NEWS

Related posts

HARYANA में ये 10 पॉलिटिकल पार्टी नहीं लड़ पाएंगे Lok Sabha Elections, इसके पीछे ये है कारण

Voice of Panipat

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज ऐप पर सरकार सख्त, जल्द लग सकता है बैन..

Voice of Panipat

1 साल पुरानी रंजिश का लिया बदला, हथौडे व रॉड से युवक पर किया हमला

Voice of Panipat

Leave a Comment