35.5 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

अजमेर- जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जींद डिपो से शुरू हुई सीधी बस सेवा; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के आपसी जिलों के भीतर सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के प्रमुख शहरों जयपुर और अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

जयपुर- अजमेर की डगर होगी आसान

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा जींद रोडवेज डिपो से अजमेर जाने वाली सीधी बस सेवा को फिर से हरी झंडी दिखा दी गई है। यह बस सेवा पिछले लंबे समय से बंद पड़ी थी जिससे यात्रियों को जयपुर और अजमेर जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उन्हें बीच रास्ते बार-बार बस बदलने की समस्या झेलनी पड़ रही थी लेकिन अब रोडवेज ने दोबारा इस बस सेवा को शुरू कर यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है।

यह बस जींद बस स्टैंड से सुबह साढ़े 9 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे रोहतक, 12.50 बजे झज्जर, दोपहर 2 बजे रेवाड़ी, शाम 06.20 बजे जयपुर और रात लगभग 9 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह 5 बजे अजमेर से रवाना होकर सुबह 8 बजे जयपुर, दोपहर 12.10 बजे रेवाड़ी और सवा 1 बजे झज्जर पहुंचते हुए जींद का सफर तय करेगी।

यह रहेगा किराया

बीच रास्ते यह बस दोनों दिशाओं में जींद से रवाना होने के बाद जुलाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, बहरोड़, कोटपूतली, शाहपुरा और किशनगढ़ आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस बस में जींद से अजमेर के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 520 रुपए और जयपुर के लिए 370 रुपए रहेगा।

Related posts

सहनशीलता को हमारी कमज़ोरी ना समझे पाकिस्तान, NSA अजीत डोबाल का बयान

Sahab Ram

Being A Star In Your Industry Is A Matter Of GAME

Voice of Panipat

हरियाणा में बदलेगा मौसम का आज मिजाज

Voice of Panipat

Leave a Comment