35.5 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा सरकार ने फिर बदला राशन डिपो पर अनाज वितरण का पैमाना, नए आदेश जारी

हरियाणा में राशन डिपो पर अनाज वितरण से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने में राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए वितरण का पैमाना बदल दिया है। इस आदेश के मुताबिक, इस बार बाजरे की जगह पूरा गेहूं वितरित किया जाएगा।

सरकार द्वारा जारी संशोधित आदेशानुसार अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के प्रत्येक राशनकार्ड पर 35 किलो गेहूं और BPL परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो के हिसाब से गेहूं वितरित किया जाएगा। बता दें कि पहले अक्टूबर महीने के लिए AAY कार्डधारक को 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजरा तथा BPL सदस्य को 4 किलो गेहूं तथा एक किलो बाजरा देने का पैमाना तय किया गया था।

बाजरा वितरित का फैसला टला

खास बात यह है कि जिन लाभार्थियों ने पुराने पैमाने के अनुसार अक्टूबर महीने का राशन पहले ही ले लिया था, उन्हें भी संशोधित पैमाने के अनुसार बचा हुआ गेंहू ही देना होगा। ऐसे AAY कार्डधारक को 12 किलो गेहूं और BPL सदस्यों को एक किलो गेहूं अतिरिक्त मिलेगा।

संबंधित विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर के लिए बाजरे की जगह गेहूं वितरण का संशोधित आदेश जारी हुआ है। पुराने पैमाने पर राशन ले चुके लाभार्थियों को भी अतिरिक्त गेहूं वितरित किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सभी जिलों के राशन डिपो पर संशोधित पैमाने के अनुसार वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

क्या जल्द लग सकता है दिल्ली मे संपूर्ण Lockdown !

Voice of Panipat

मामूली कहासुनी में गला दबाकर कर पड़ोसी ने कर दी बुजुर्ग की हत्या, पढ़िए पूरा मामाल

Voice of Panipat

HARYANA- में महिला CET परीक्षार्थी की कार पलटी

Voice of Panipat

Leave a Comment