भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 3 अक्टूबर को 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। हालांकि हरियाणा, दिल्ली सहित आसपास के राज्यों को मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ राज्यों में लो प्रेसर बनने के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के हालात अभी अगले 24 घंटों के अंदर यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बने हुए हैं। यहां से मानसून पीछे की तरफ लौट रहा है यानी वापसी कर रहा है या कमजोर पड़ता जा रहा है। मानसून की असल स्थिति की बात करें तो उसकी रेखा अभी गुरदासपुर (पंजाब), चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), अलीगढ़ (यूपी), धौलपुर, उदयपुर और डीसा (राजस्थान) से होकर गुजर निकल रही है और यह गुजरात में नलिया तक जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता में लो प्रेशर बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण भारत में दक्षिण पूर्वी अरब सागर के नजदीक एक सर्कुलेशन है और यहां ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके चलते मौसम विभाग ने 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। जहां पर बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट भी जारी किया गया है।
इन 23 राज्यों में बारिश अलर्ट
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और असम के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक में तेज बारिश की चेतावनी है। इस दौरान तेज हवा की एवरेज स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
दिल्ली में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तीन अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा और बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने रात के मौसम में गिरावट की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में तीन अक्टूबर के कुछ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के मैनपुरी, हरदोई, कानपुर, एटा, आगरा, मथुरा, बरेली, कासकंज, प्रयागराज, मेरठ और हरदोई में 50 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवा चलने व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार तीन अक्टूबर बिहार के कुछ राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर, पूर्णिया, वैशाली, जहानाबाद और भागलपुर में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में तीन अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें बीकानेर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, भिलवाड़ा, बूंदी और बारां में धूल भरी आंधी व बाद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में तीन अक्टूबर को कुछ जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पन्ना, उमरिया, गुना, इंदौर, देवास, कटनी, नीमच, मुरैना, छिंदवाड़ा और अशोक नगर में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार तीन अक्टूबर को कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, लाहौल स्पीति और बिलासपुर में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें नैनीताल, ऋषिकेश, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में तीन अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पटियाला, बरनाला, लुधियना, जालंधर, पठानकोट, गुरुदासपुर और चंडीगढ़ में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में तीन अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें कठुआ, बारामूला, राजौरी, डोडा, रामबन और सांबा में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

