वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता)- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 11/12 में कटारिया लैंड के नजदीक गंदा नाला पटरी पर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवि निवासी हरिसिंह कॉलोनी हाल गांव नरूखेड़ी करनाल के रूप में हुई है…
सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 11/12 में कटारिया लैंड के नजदीक गंदा नाला पटरी पर एक संदिग्ध युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश युवक को काबू किया। जब उससे बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया, तो वह टालमटोल करने लगा। सघंन पूछताछ में आरोपी ने बाइक 20 सितंबर की रात भावना चौक के पास न्यू रमेश नगर में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में हरिश पुत्र दिसम्बर लाल निवासी न्यू रमेश नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रवि पुत्र प्रदीप निवासी हरि सिंह कॉलोनी हाल गांव नरूखेड़ी करनाल के रूप में बताई।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी रवि का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी स्नेचिंग के एक मामले में करीब 20 दिन पहले जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी रवि के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
TEAM VOICE OF PANIPAT

